May 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

गोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रामनरेगा भुगतान में गड़बड़ी, शासकीय राशि के बंदरबांट का आरोप, मामले में होगी कार्यवाही? जांच दल ने बनाई रिपोर्ट, ग्रामीणों को फैसले का इंतजार !बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्ण
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरराजनीतिसामाजिक

धान के कटोरे में जनता को सस्ता चावल भी न मिले, तो क्या फ़ायदा डबल इंजन की सरकार का – शैलेश

जनता चावल के लिए तरस रही है और सरकार चावल डम्प करके मुनाफ़ाखोरी क्यों बढ़ा रही है- शैलेश

मोदी 3 ने बढ़ाया बीजेपी का घमंड और जनता को भूल गई है – शैलेश

 

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। महंगाई की मार से परेशान ग़रीब परिवार और मध्यम वर्गीय परिवार इस वक़्त किस कठिनाई से गुजर रहा है इसका अंदाज़ा सरकार नहीं लगा सकती है।ग़रीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है और दाने दाने को तरस रही है जनता लेकिन सरकार अपने घमंड में जनता को भूल गई है और प्रदेश में कालाबाज़ारी हो रही है और मुनाफ़ाखोरी हो रही है इस पर ध्यान सरकार का नहीं है क्योंकि सरकार एसे लोगो का संरक्षण कर रही है जिससे महंगाई और बढ़े और कमीशन खोरी बढ़ जाये।

राजनाँदगाँव में केंद्र का सस्ता चावल बंद करके रखा गया है और जनता को बाज़ार से महँगा चावल ख़रीदना पड़ रहा है इसके लिये जनता को मजबूर क्यों किया जा रहा है अफ़सर मनमानी कर रहे है आख़िर किसकी शह पर ये सब हो रहा है नाफ़ेड और एफसीआई के अधिकारी इस प्रकार से लापरवाही कर क्यों रहे है।जबसे मोदी तीन आयी है तबसे सरकार का घमंड और बढ़ गया है और जनता की परेशानियों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है,ये जनता के साथ विश्वासघात सरकार कर रही है।

मोदी तीन में बीजेपी का घमंड और बढ़ा दिया है और अब एसा लगता है कि कोई सुनने वाला नहीं है और कोई देखने वाला भी नहीं है।महंगाई के आँकड़े बताते है कि किस कदर चीज महँगी होती जा रही है और जनता मजबूर है और बेबस है कहाँ जाये ?

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close