July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
कोरबाछत्तीसगढ़देशबिलासपुरमजदूर

छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने श्रम मंत्री से मुलाकात कर श्रमिकों के हितों पर की चर्चा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर – कोरबा। छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल,प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा कोरबा के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार साहू, जिला महामंत्री दिपेंद्र यादव एवं संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिनांक 17 जुलाई 2024 को श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से उनके कार्यालय कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रमिकों के हितों एवं संघ के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने श्रमिकों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को श्रम मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए श्रमिकों की पंजीयन संशोधन एवं अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान का आग्रह किया। प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने श्रम मंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ प्रदेश भर में श्रमिकों को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने श्रम मंत्री से आग्रह किया कि सरकार संघ के कार्यों में सहयोग प्रदान करे ताकि श्रमिकों को उनके हक दिलाने में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के पदाधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने संघ के कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान, दोनों पक्षों के बीच श्रमिकों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह उम्मीद की जाती है कि इस मुलाकात से श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी और प्रदेश में श्रमिक हितों को बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने श्रममंत्री श्री लखन देवांगन को सप्रेम भेट भी दिया एवं आभार व्यक्त किया।


प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा मजदूर संघ श्रमिकों को गांव गांव में जागरूकता लाने का काम करेगा शासन के विभिन्न योजनाओं को बताने का काम करेगा जिसके लिए हमने गांव गांव में मजदूर सेवक मित्र बनाने का काम कर रहे हैं, जो श्रमिकों का एक श्रमिक सहायता समूह बनाकर विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर जागरूक कर सकेंगे तथा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी की वे संघ के सदस्यों को श्रम विभाग के श्रम मंडल में जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन कराने में सहायता एवं व्यवस्था करेंगे। वही जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री श्रमिकों के समस्याओं को श्रम विभाग को अवगत कर निराकरण करा सकेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close