July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
SIRछत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा की मिलीभगत से हो रही वोटरों की हेराफेरी, कांग्रेस नेता ने लगाए चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप

योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची में चुपचाप की जा रही साजिशन हेरफेर - विजय

प्रचंड प्रहार न्युज नेटवर्क/बिलासपुर। बिलासपुर के मतदाता का नाम भिलाई नगर विधानसभा के वार्ड में कैसे और क्यों शामिल कर लिया गया ? जिस बीएलओ की गलती बताई जा रही है उस बीएलओ को क्या कोई सपना आया था कि विजय केशरवानी के नाम को नर्मदा नगर के मतदाता सूची से हटाकर भिलाई नगर के वार्ड की सूची में शामिल कर दिया जाए। यह गफलत किस स्तर पर हुआ और किसने किया यह आयोग को बताना होगा। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके विजय केशरवानी का.. उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रतिबद्ध मतदाताओं को योजनाबद्ध तरीके से टारगेट किया जा रहा है तथा मतदाता सूची में चुपचाप और साजिशन हेरफेर की जा रही है।

oplus_0

केशरवानी ने पत्रकारवार्ता में दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया कि उनका स्थायी निवास नर्मदा नगर में होने के बावजूद उनका नाम सैकड़ों किलोमीटर दूर भिलाई नगर की मतदाता सूची में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि “बीएलओ को दिए गए फार्म में स्पष्ट पता होने के बावजूद अचानक भिलाई में नाम दर्ज होना कोई गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी चाल है।

लोकशाही की सबसे खतरनाक स्थिति

विजय केशरवानी ने कहा कि उन्होंने नामांकन के दौरान नर्मदा नगर का पता और आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे, फिर भी उनका वोट स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी “अगर मेरे साथ यह हो सकता है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के साथ भी हो सकता है। यह सिलसिला रोकना ज़रूरी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आयोग एक साथ मिलकर कांग्रेस समर्थकों को वोटिंग प्रक्रिया से बाहर करने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा “आयोग चाहे तो आपका नाम जहां चाहे रख दे, चाहे तो हटा दे। यह लोकशाही की सबसे खतरनाक स्थिति है।”

शहर से गांव तक चलाएंगे अभियान

कांग्रेस नेता ने घोषणा कि इस मुद्दे पर शहर से गांव तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को भी स्थिति से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सतर्क हो। परिवार, परिचित और हर प्रतिबद्ध मतदाता अपने वोट की स्थिति ज़रूर जांचे।”

बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा और आयोग के निशाने पर

विजय केशरवानी ने बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा उठाया गया वोट-चोरी का मुद्दा बिल्कुल प्रमाणित और सच है। उन्होंने कहा “बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा और आयोग के निशाने पर है।” एसआईआर और आयोग के षड़यंत्र का सबसे बड़ा शिकार तो मैं हुआ हूं। एसआईआर के बहाने आयोग क्या कुछ कर रहा है. इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा।

विरोधी को घुसपैठियां साबित करने सुनियोजित खेल

विजय केशरवानी ने चुनाव आयोग से पूछा है कि जब 2023 और 2025 की मतदाता सूचियों में उनका नाम भिलाई में दर्ज नहीं था, तो अचानक अब कैसे शामिल हो गया? भिलाई के बीएलओ के पास उनका फार्म कैसे पहुंचा? किसने और किसके निर्देश पर यह अपलोड किया गया? उन्होंने कहा यह लिपिकीय त्रुटि नहीं, बल्कि मतदाता सूची से नाम हटाने और विरोधी को घुसपैठिया साबित करने का सुनियोजित खेल है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close