July 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
आत्महत्याक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बेबस बुजुर्ग ने लगाई नदी में छलांग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, डॉयल 112 की टीम ने तत्परता से बुजुर्ग की बचा ली जान

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। सुबह के लगभग 7 बजे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग ने अरपा नदी में छलांग लगा दी। मिली जानकारी अनुसार स्मार्ट सिटी बिलासपुर के अरपा नदी में पचरीघाट क्षेत्र में बन रहे बैराज के पुल पर सुबह सुबह लगभग 60 – 70 वर्षीय बुजुर्ग बड़ी तेजी से आया और देखते ही देखते उसने नदी में छलांग लगा दी।

oplus_32

ज्ञात हो कि इस समय नदी में बैराज का काम प्रगति पर है, जिसकी वजह से पानी का बहाव कम है और गहराई भी अधिक नहीं है और यही कारण रहा कि ऊंचाई से कूदने के बाद भी वह बुजुर्ग सुरक्षित रहा, उसकी जान बच गई, हालांकि काफी ऊंचाई से कूदने के कारण कुछ शारीरिक चोटे आई है। बुजुर्ग का नाम रामरतन मोगरे, शिव चौक कतियापारा निवासी बताया जा रहा हैं।

बताते चलें कि बुजुर्ग के द्वारा अचानक नदी में कूदने की घटना से डरे सहमे वहां पर बैठे बैराज के चौकीदार ने घटना की सूचना अपने अन्य साथियों एवं डॉयल 112 को दी। सूचना पर तत्परता से समय पर मौके पर पहुंचे डायल 112 के आरक्षक संजय कुमार रात्रे और सहयोगी वाहन चालक दीपक पांडेय ने मजदूरों की सहायता से बुजुर्ग को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तत्पश्चात उस बुजुर्ग को डॉयल 112 के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली थाना ले जाया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close