July 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजार
अमृत फार्मेसीएसईसीएलछत्तीसगढ़बिलासपुर

चार अमृत फार्मेसी खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी एसईसीएल, देश की 216वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ

फार्मेसी के खुलने से किफ़ायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित, विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत इस पहल से इंक्लूसिविटी को भी मिला बढ़ावा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के करकमलों से एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही चार अमृत फार्मेसी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है। कंपनी की इस पहल से जहां किफ़ायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अमृत फार्मेसी के खुलने से एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी किफ़ायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल हमारे संचालन राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महती भूमिका निभाएगी। एसईसीएल निदेशक मंडल से निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक की उपस्थिति रही।

अमृत फार्मेसी से एसईसीएल के अस्पतालों में सभी प्रकार की ब्रांडेड, ब्रांडेड-जेनेरिक एवं जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के मेडिकल इंप्लांट्स भी होंगे मरीजों को उपलब्ध। सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं एक ही जगह होंगी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सभी दवाओं पर औसतन लगभग 52% की छूट मिलेगी जिसका एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी लाभ ले सकेंगे।

मुख्यालय बिलासपुर के अतिरिक्त एसईसीएल के कोरबा जिले के गेवरा, शहडोल जिले के सोहागपुर, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी के परिचालन क्षेत्रों में स्थित एसईसीएल के केंद्रीय अस्पतालों में पहले से ही तीन फार्मेसियों का संचालन किया जा रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close