October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
छत्तीसगढ़शिक्षा

स्वामी आत्मानंद और कन्या शाला मरवाही में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे शुभम पेंद्रो

प्रचंड प्रहार न्यूज/जीपीएम। आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश भर के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 26 जून दिन बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्लॉक मरवाही के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया और साइकिल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया ।

जिसमें क्षेत्र के युवा जिला पंचायत सदस्य, NSUI छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया साथ ही सभी को शिक्षा के महत्व को बताया। सभी बच्चों मार्गदर्शन कर शुभकामनाओ सहित उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान BEO दिलीप पटेल ने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक गण, NSUI मरवाही के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close