July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
आत्महत्याछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

शहर से 10 किलोमीटर दूर दो मुहानी एनिकट में मिला साहिला का शव, पारिवारिक कलह में विवाहिता ने लगाई थी अरपा नदी में छलांग

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। अरपा नदी में रविवार की शाम रपटा पुल से छलांग लगाने वाली विवाहिता का शव दो मुहानी बूटापारा एनिकट के पास तलाश में जुटे एसडीआरएफ की टीम को मिल गई है। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से लगातार एसडीआरएफ की टीम रपटा पुल से लेकर छठघाट, दो मुहानी तक महिला की तलाश में जुटी रही, शव की खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं, लेकिन पहले दिन शव का पता नहीं चल सका था। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण साहिला का शव घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी एनीकट के पास बहकर चला गया था।

जिसके बाद आज सुबह मंगलवार को दो मुहानी एनिकट में महिला का शव ग्राम वासियों को दिखाई दिया, जिसकी सूचना पर खोजबीन कर रहे टीम को महिला का शव दो मुहानी एनीकट के पानी में तैरते मिला । पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया है । आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि टिकरापारा निवासी 19 वर्षीय साहिला चंद्राकर नदी में कूद गई थी। उसकी शादी चकरभाठा के सुनील वाधवानी से हुई थी, वह श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक कलह की वजह से महिला का विवाद अपने ससुराल वालो से हुआ था। जिसके बाद वह दो दिन पहले अपने मायके आ गई थी, रविवार को उसका पति उससे मिलने आया था, दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह शनिचरी के तरफ गई और रपटा पुल से नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए लोग बैराज की तरफ भागे, लेकिन देखते ही देखते लोगो के आंखों से ओझल हो गई, और वह नही मिली, जिसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को मिलने के बाद लगातार टीम के द्वारा महिला की तलाश जारी थी, मंगलवार की सुबह फिर से महिला के शव की तलाश कर रहे एसडीआरएफ की टीम को महिला का शव दो मुहानी के पास मिल गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close