September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आदिम जाति कल्याण विभागछत्तीसगढ़

आदिम जाति कल्याण विभाग में विभागीय संयोजक नियुक्त हुए रविंद्र कुमार खांडेकर

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास के कर्मचारी रविंद्र कुमार खांडेकर को छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग का विभागीय संयोजक नियुक्त किया गया।

संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरराम रौतिया आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को एक दिवसीय बिलासपुर दौरे पर थे, जिसके दौरान संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संघ के कार्य को सुचारू रूप से प्रगति प्रदान करने के लिए और विभाग की समस्या को शीघ्र अतिशीघ्र निपटने के लिए रविंद्र कुमार खांडेकर को आदिम जाति कल्याण विभाग का विभागीय संयोजक नियुक्त किया गया है । जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल का कहना है कि रविंद्र खांडेकर बहुत ही लंबे समय से संघ के कार्य में अपना संपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं ।

संघ के प्रति उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए उन्होंने श्री खांडेकर को विभागीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को भेजा था जिसके फलस्वरुप  बिलासपुर दौरा कार्यक्रम के दौरान रविंद्र खांडेकर को उनके हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।  इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरराम रौतिया, प्रांतीय सचिव देवेंद्र साहू , प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, सचिव अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट विभागीय संयोजक रविंद्र कुमार खांडेकर आदि उपस्थित रहें l

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close