July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
औचक निरीक्षणकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़बिलासपुर

एसएसपी रजनेश सिंह ने किया जिले की रात्रि गस्त का औचक निरीक्षण, मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे कर्मचारी किए जाएंगे पुरस्कृत

माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा...

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) स्वयं जिले की रात्रि गश्त व्यवस्था के औचक निरीक्षण पर निकले । गस्त के दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके का भ्रमण करके लगे हुए फिक्स पॉइंट्स एवं पेट्रोलिंग पार्टी, सेक्टर एवं जोनल गश्त अधिकारियों को चेक किया। रात्रि ग्रस्त एवं जिले की सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रभावी तरीके से ग्रस्त करने की हिदायत दी। साथ ही गस्त में लगे कर्मचारी समय से पूर्व पॉइंट नहीं छोड़ने तथा सेक्टर एवं चेक गश्त अधिकारियों को उनको चेक करने के निर्देश दिए। सभी थानों की पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र के संवेदनशील एरिया , आउटर कॉलोनी, एटीएम , बैंक इत्यादि में लगातार सक्रिय पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया ।

फिक्स पॉइंट चेक करने के दौरान मगरपारा, तालापारा, देवकीनंदन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक में लग फिक्स पॉइंट के कर्मचारियों द्वारा अच्छी चेकिंग एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर उनकी प्रशंसा कर, उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। चेकिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर भी पहुंचे , वहां परिसर एवं माननीय न्यायाधीशों की सुरक्षा में लगे सशस्त्र बल के गार्ड को चेक कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया एवं सभी गार्ड कमांडर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रात्रि गश्त के दौरान ही रजनेश सिंह ने थाना चकरभाठा जाकर जाकर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया। रात्रि थाना पहरा का मुआयना किया तथा थाना क्षेत्र में लगे गश्त पॉइंट को सजगता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।

बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर रात्रि गश्त पॉइंट में वृद्धि की गई है, तथा समस्त थाना रक्षित केंद्र एवं कार्यालय में लगे प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की सप्ताह में कम से कम एक गश्त अनिवार्य रूप से लगाई गई है। सभी फिक्स पॉइंट के कर्मचारी राइफल लेकर के ही गश्त करते हैं । साथ ही अगस्त के पूर्व जोनल गश्त अधिकारी द्वारा रात्रि 12 बजे उन्हें किसी चौक चौराहे पर एक साथ ब्रीफ किया जाता है तदोपरांत गस्त रवाना किया जाता है। सेक्टर अधिकारी एवं फिक्स पॉइंट और पेट्रोलिंग पार्टी मिलकर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग भी करते हैं। श्री रजनीश सिंह के द्वारा रात्रि गैस निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार प्रभावी ढंग से सक्रियता पूर्वक रात्रि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आज रात्रि गस्त में जोनल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा,उप पुलिस अधीक्षक यातायात , शिवचरण परिहार, सेक्टर अधिकारी के रूप में थाना प्रभारी सिरगिट्टी किशोर केेंवट, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा अभय सिंह बैस, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश चौहान उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close