October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
क्राइमछत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुर

टंगिया लेकर प्रार्थिया के घर में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपी चाचा-भतीजा पर पुलिस का प्रहार

घर के छप्पर व घर में तोड़फोड़ कर किया गया था भारी नुकसान, रतनपुर पुलिस ने भेजा जेल

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। दिनाँक 18/03/2025 को थाना रतनपुर में प्रार्थिया श्रीमति मीना बाई गोंड़ उम्र 30 वर्ष ग्राम डोंगी थाना रतनपुर की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18/03/2025 को सुबह करीब 09:00 बजे प्रार्थिया घर में खाना बना नही थी। उसी समय घर के बाहर से गाली गलौच करने की आवाज सुनकर यह घर से बाहर निकली तो रतिराम मरावी अपने भतीजा आनंद मरावी के साथ में प्रार्थिया के घर के पास खड़े होकर प्रार्थिया को घर को खाली कर दो बोलते हुये मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे। जिन्हे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर रतिराम द्वारा अपने हाथ में रखे टंगिया को लेकर घर के छप्पर में चढकर खपरा व लकडी को तोड़ फोड़ करने लगा। जिसे प्रार्थिया के द्वारा पुन: मना करने पर रतिराम मरावी व आनंद मरावी ने टंगिया के बेट से प्रार्थिया को मारपीट कियें हैं।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों 1. रति राम मरावी पिता कन्हई मरावी उम्र 69 वर्ष निवासी डोंगी थाना रतनपुर, 2. आनन्द मरावी पिता श्रीराम मरावी उम्र 28 वर्ष निवासी डोंगी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। को उनके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, आर. गोविंदा यादव, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close