October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशबिलासपुर

हरिहर ऑक्सिजोन परिक्षेत्र सेंदरी में पौधरोपण उत्सव

आषाढ़ के प्रथम दिवस पर हुआ भव्य शुभारंभ

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में रविवार 23 जून को आषाढ़ मास के प्रथम दिवस पर इस वर्ष का पौधारोपण अभियान प्रातः 7 बजे प्रारंभ किया गया । उक्त अवसर पर राजीव अग्रवाल महामंत्री विश्व हिंदू परिषद सब परिवार पहुंचकर पौधारोपण किये क्रेजी फ्रेंड्स ग्रुप के श्रीकांत सोनी युवा टीम के साथ पर्यावरण जागरूकता की मिसाल देते हुए पौध सेवा संकल्प के साथ रोपण किया गया। साथ ही प्रवीण शर्मा कोनी जोन कमिश्नर नगर निगम की उपस्थित थे । दीवान दंपत्ति द्वारा अपने पुत्र एवं अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधारोपण कर गोद लेने सेवा चेतन का संकल्प लिए ।

भुवन वर्मा संयोजक ने अंचल के पर्यावरण प्रेमी इष्ट मित्रों को प्रति रविवार प्रातः 7 से 9 बजे तक हरिहर ऑक्सिजोन परिवार सहित पहुंचकर इस पुनीत कार्य के सहभागी बनने का अनुरोध किया हैं। शहर, प्रदेश व देश के बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग का एक ही विकल्प है जल संवर्धन, पौधारोपण संकल्प सेवा जतन के साथ ही इस त्रासदी से बचा जा सकता है । इसी अभियान के तहत आज सेंदरी हाई स्कूल परिसर में दूज राम पौधा प्रेमी द्वारा पौधा रोपण का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें हरीहर परिवार को शामिल होकर पौधे लगाने का अवसर प्राप्त हुआ।

पौधा प्रेमी पौधरोपण के महादूत दुजराम पौधा प्रेमी को महाअभियान के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई। विगत 9-10 वर्षो से अनवरत जारी वृक्षारोपण का कार्य दैवी सम्पद मंडल युवा सेवा समिति के तत्वाधान मेँ आयोजित किया गया। जहां इस वर्ष के प्रथम वृक्षारोपण मेँ छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव अधिकारी अजय सिंह (आई-ए-एस) ने सपरिवार पहुंच कर सभी का उत्साह वर्धन किया। शासकीय हाई स्कूल सेन्दरी के प्रांगण मेँ आयोजित पौधा रोपण मेँ नीम पीपल अमरूद .करंज .शहतूत .आंवला .सीताफल आदि के लगभग 151 पौधे आज रोपित किये गए साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पौधा रोपण मेँ हरिहर परिवार से संजय वर्मा अध्यक्ष, भुवन वर्मा सयोंजक, डॉ शंकर यादव सह सयोंजक, किशोर दुबे सयोंजक सुर श्रृंगार,नीलेश मसीह सयोंजक रक्तदान ग्रुप, तारा साहू शिव सारथी ,गणेश सोनवानी,मोना गणेश बोरके , मोहित श्रीवास, रुपेश मिश्रा, ममता गुप्ता अध्यक्ष महिला संतोषी वर्मा, रेखा मदन मोहन गुल्ला, किरण साहू, प्रमोद साहू, डी एस पोर्ते, एस पी रजक, श्रीराम यादव एवं भारत विकास परिषद वीरांगना इकाई की बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित रहे एवं अजय सिंह के साथ प्रांत संयोजक पर्यावरण अक्षय अलकरी जिला संयोजक हर्ष द्रिवेदी, प्रदेश केडिया सभा संगठन सचिव प्रतीक केडिया के साथ ही वसंत जायसवाल .बबलू बुंदेला .राजेंद्र बारीक .बाबा पांडे .योगेश पांडे .विकास मित्तल .मुकेश मिश्रा .यशवंत कश्यप .विनोद शर्मा .सुनील बँछोर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक सेन्दरी पेड़ प्रेमी ग्रूप के दूजराम भेड़पाल थे। अंत मेँ दैवी सम्पद मंडल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि तुर्काडीह पुल से सेंदरी रतनपुर रोड एवं आसपास क्षेत्र में लगभग 7 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। जिसमें से अनेक पौधे अब वृक्ष का रूप भी ले चुके हैं ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close