May 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
पहलगाम आतंकी हमले का विरोध:

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका

डेस्क/झांसी। जम्मूकश्मीर के पहलगाम में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित और उद्वेलित हैं। अप्रत्याशित रूप से हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत से नाराज देश के विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकाला। पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा एलाइट चौराहा, झांसी में वामन पीठाधीश्वर वैदेही बल्लभशरण राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामदास संकल्पना ट्रस्ट के निर्देशन एवं रमेश चंद्र द्विवेदी (राजू भैया) राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की अगुवाई मे पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या किए जाने और पाकिस्तानी साजिश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का पुतला दहन कर संगठन कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। निर्दोष नागरिकों, विशेषकर पर्यटकों को निशाना बनाना आतंकवाद की अमानवीयता को दर्शाता है। “बैसरन घाटी” में हुआ यह हमला न केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। बल्कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा प्रहार है।

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन या किसी भी संगठन द्वारा की गई निंदा स्वाभाविक और आवश्यक है। लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता — यह मानवता के खिलाफ है। ऐसे समय में समाज का हर वर्ग, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से हो, एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि ” आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का एक-एक कार्यकर्ता सीमा पर जाकर देश की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार है।” साथ ही यह भी घोषणा करते हुए कहा कि संगठन के शीर्ष पदाधिकारी शीघ्र ही कश्मीर जाकर भी इसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से आलोक सांडिल्य, मयंक ढेंगुला, ओपी सक्सेना, जगत तिवारी, मैथिलीशरण मुद्गल, बाल गोविंद शिवहरे, शरद नामदेव राष्ट्रीय, दिनेश तिवारी, महेश पस्तोर, नीरज नायक, गौरव तिवारी, रोहित रावत, दीपू सेन, नरेश राजा, संतोष पुरोहित योगेंद्र त्रिपाठी, नीतिश चंद्रा वहीं महिला मोर्चा से किरण गुप्ता जिलाध्यक्ष, श्रीमती दीपा यादव जिला महामंत्री, श्रीमती कीर्ति जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएँ तथा मध्य प्रदेश से आए संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prachand Prahar