September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशश्रद्धांजलि

पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला कायरता और बर्बरता का चर्मोत्कर्ष है – विजय पांडेय 

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा मृतकों को केंडिल जला कर दी गई श्रद्धांजलि 

बिलासपुर । 22 अप्रैल को पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मृत्यु एवं 22 पर्यटक गम्भीर रूप से घायल है। जो कि बेहद दुखद और दर्दनाक हैं। जिसकी जितनी निन्दा की जाए उतनी कम है। बर्बरता पूर्ण हुए इस आतंकी हमले के मृतकों को ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा नेहरू चौक में केंडिल जला कर श्रद्धांजलि दी गई ।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला कायरता और बर्बरता का चर्मोत्कर्ष है, पर्यटक जो जीवन मे कुछ सुकून पाने के लिए जाते है और इस तरह की आतंकी हमले करने से पूरा परिवार बिखर जाता है। पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करना चाहता है,अमन –चैन और शांति का दुश्मन है , भारत एक शांति प्रिय देश है ,जो महात्मा गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व शांति की बात करता है, किन्तु पड़ोसी देश अपने घृणात्मक कृत्य से बाज़ नही आ रहा है, इसके पहले 2019 में भी पुलवामा में हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए थे, कल की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है । कल की आतंकी हमले में मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक सहित हमारे छत्तीसगढ़ का एक युवा की भी आतंकी हमले में मृत्यु हुई है। उनके प्रति भी संवेदनाएं प्रगट करता हु, विनम्र श्रद्धांजलि ।

उन्होंने कहा कि जो 22 पर्यटक घायल है, उन्हें ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करते है। इस दौरान मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, प्रदेश संयुक्त महामंत्री देवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शिबली मेराज, शेरू असलम ,जितेंद्र पांडेय, शहज़ादी कुरैशी, जावेद मेमन, विनोद साहू, नसीम खान, महेश दुबे, अशोक शुक्ला, मोहन श्रीवास, हिमांशु कश्यप, रामशंकर बघेल, गौरव एरी, सुभाष ठाकुर, ओम कश्यप, स्वर्णा शुक्ला, पिंकी बतरा, शिल्पीतिवारी, उतरा सक्सेना, सुदेश नन्दिनी, बाबा खान, शैलेन्द्र जायसवाल, जयश्री शुक्ला, ममता साहू, मार्गेट बेंजामिन, टीकम सिंह, घनश्याम कश्यप, शेर सिंह कश्यप, महमूद हसन, शिशिर कश्यप, हरर्मेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत साहू, वीरेंद्र सारथी, अजय काले, रितेश सिंह, दिनेश सूर्यवँशी, शिरीष कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, राज कुमार कश्यप, तरुण यादव आदि उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close