September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबधाईबिलासपुरराजनीति

मोदी सरकार के मंत्री मंडल में बिलासपुर सांसद तोखन साहू का शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिये गर्व का विषय : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर सांसद तोखन साहू को दी बधाई

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर सांसद तोखन साहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्त्व वाली सरकार के केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मिलकर आभार व्यक्त किया साथ ही बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने हुए कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को शामिल किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए काफी गौरव का विषय है ।साथ ही बिलासपुर जिले के लिए भी ये गर्व की बात है. मैं तो तोखन साहू को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की जन भावनाओं के अनुरूप इस प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां के विकास पर जोर देंगे. जो केंद्र सरकार से संबंधित है, उसको हमारे छत्तीसगढ़ का हक दिलाने में वे सफल होंगे, ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं.” तोखन साहू एनडीए की सरकार में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे और बिलासपुर की जनता की आवाज़ को देश की लोकसभा तक पहुँचायेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश सिंह, बिलापुर जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित हुए।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close