September 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

व्यापम की परीक्षा में समाज के सम्मान पर सवाल! सेन समाज आहत, 22 सितंबर को प्रदेशव्यापी विरोध की तैयारीबेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
छत्तीसगढ़पर्यावरणप्रकृतिबिलासपुरवृक्षारोपण

भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में भी वृक्षारोपण को पुण्य कार्य माना है – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

कछार में गायत्री परिवार द्वारा वृहद वृक्षारोपण का आयोजन संपन्न

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कछार में गायत्री परिवार संस्था एवं ग्राम वासियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1, बिलासपुर, ने कहा कि 10 कुआं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब, 10 तालाब के बराबर एक पुत्र, और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष रोपण करने से पुण्य प्राप्त होता है, भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में भी वृक्षारोपण को पुण्य कार्य माना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को श्री बेस पूर्व सहायक कलेक्टर, बृजेश साहू, श्रीमती नंदनी पiटनवार ,कृषक नेता कमलेश सिंह, कौशल श्रीवास्तव सुखदेव साहू, बैगi जी, रामकुमार श्रीवास ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन फूल सिंह राज एवं आभार प्रदर्शन ग्राम के सरपंच श्रीमती त्रिवेणी मरकाम ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश श्रीवास्तव, श्रीनवल किशोर शर्मा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, दौलत राम वस्त्रकर, मन्नालाल गढ़वाल, घनश्याम साहू, नागेश, रमा यादव, महेश राम, कुशल उधो, प्रजापति, जेमलाल सहित गायत्री परिवार संस्था के एवं कछार सहित दर्जनों ग्रामों के सैकड़ो लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर लगभग दो एकड़ शासकीय रिक्त भूमि में फलदार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया, गायत्री परिवार के सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने समस्त अतिथियों का पुष्प हार से भव्य स्वागत किया l

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close