July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
ईण्ड टू ईण्ड विवेचनाक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस विवेचना में अभिनव प्रयोगबिलासपुर

end to end analysis : अवैध नशीले पदार्थ का सौदागर पहुंचा सलाखों के पीछे, मेडिकल एजेंसी संचालक देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। अवैध नशीले पदार्थ बिक्री करने वाले के विरूद्ध ईण्ड टू ईण्ड विवेचना के तहत् बिलासपुर पुलिस ने मेडिकल एजेंसी संचालक को देवघर झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में नशीले सिरप बिक्री के लिए घूम रहे एक आरोपी को  एक नाबालिक साथ किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती 10725रू. पूर्व में बरामद किया गया है। पूर्व में झारखण्ड से फरार आरोपी सहित 3 आरोपी एवं नाबालिक को गिरफ्तार करने के साथ प्रकरण के मुख्य सरगना टानू उर्फ तानू उर्फ भांचा महंत गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सरगना के द्वारा दुसरे के खाते से देवघर के राज मेडिकल संचालक को रकम भेजकर नशीली सिरप की खरीदी करता था। मेडिकल संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल को देखघर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिक के कब्जे से प्रतिबंधित व्छम्त्ग् कफ सिरप 55 नग बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

झारखण्ड देवघर से मंगवाया जाता था प्रतिबंधित कफ सिरप

प्रकरण में ईण्ड टू ईण्ड विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु महंत के द्वारा झारखण्ड देवघर से राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क कर ऑनलाईन रकम का ट्रांजेक्शन कर गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाया जाता था तथा बिलासपुर शहर में घूम घूमकर बिक्री कराया जाता था, जो मौके पर 55 नग सिरप के साथ दिनांक 09.03.2025 को आरोपी व अपचारी को पकड़कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, तथा आरोपियों के रकम लेनदेन की जानकारी के पश्चात् देवघर के राज मेडिकल संचालक रितुराज के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जो राज मेडिकल के संचालक रितुराज के द्वारा आरोपियों से रकम लेकर सिरप उपलब्ध कराया जाता था, साक्ष्य के आधार पर आरोपी रितुराज सिंह को देवघर झारखण्ड पर टीम भेजकर गिरफ्तार किया गया है, तथा शहर में नशीली सिरप मंगाकर बेचने वाला मुख्य आरोपी टानू उर्फ तानु उर्फ भांचा महंत निवासी नूतन चौक को घटना के बाद से फरार होने पर तीन माह बाद दिनांक 04.06.25 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपियों के चैनल को तोड़ने एसएसपी ने किया निर्देशित

प्रकरण में राज मेडिकल संचालक रितुराज के मोबाईल फोन व एकाउण्ट डिटेल का जांच परीक्षण करने पर साक्ष्य प्राप्त हुआ कि नवचेतन मेडिकल एजेंसी संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल के द्वारा राज मेडिकल के माध्यम से बिलासपुर शहर में सिरप की सप्लाई करने का साक्ष्य पाये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपियों चैनल को तोड़ने निर्देशित किया गया।

नाम पता गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा था आरोपी

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय दिशा निर्देशन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार की गई । जिसमें उप निरी. अवधेश सिंह के हमराह आरक्षक नमीत सोनी, राकेश यादव को देवघर भेजा गया । जिनके द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार बरनवाल का पता तलाश कर लक्ष्मी मार्केट देवघर पर दबिश देकर पकड़ा गया जो पुलिस को अपना नाम पता गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा था । जिसके दस्तावेज जांच पर नवचेतन मेडिकल एजेंसी का संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल पाया गया तथा घटना में उपयोग करने वाले मोबाईल फोन को जप्त कर साक्ष्य के आधार पर आरोपी को जिला देवघर में दिनांक 07.07.2025 विधिवत् गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close