October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरसामाजिक

ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर सदैव संघर्षरत, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

ग्राम पंचायत नंगोई में जिला पंचायत सभापति गौरहा ने स्वीकृत 6 लाख के मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य का किया भूमिपुजन 

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत नंगोई में 6 लाख रुपये से बनने वाले मुक्तिधाम शेड व प्रतीक्षालय का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नंगोई सरपंच प्रतिनिधी बुद्धनाथ पैगौर, जगदीश शास्त्री ने उपस्थित लोगों के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किया साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम ग्रामवासियों की बहुत पुरानी मांग थी। जिसके के पूर्ण होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया।

सभापति अंकित गौरहा ने रविवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मुक्तिधाम के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत नंगोई शहर के निकट होने के बावजूद पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं। मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय की मांग पूर्व में ग्रामवासियों ने की थी, जिसके निर्माण कार्य के लिए 6 लाख की स्वीकृती दे दी गई हैं और आज भूमिपुजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं।जल्द ही निर्धारित समय में मुक्तिधाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि बुद्धनाथ पैगोर,जगदीश गुरद्वान, टीकम सिंह, सचिन धीवर, गुलाब शास्त्री, सातानंद साहू, पंचराम भवानी, रवि सोनी, सीताराम ध्रुव, अनिल पटेल, सुदर्शन पटेल, श्यामबिहारी भवानी, जेठू केवंट, राजा लिबर्टी,दिनेश साहू, शिवचरण लिबर्टी, आलोक शास्त्री मुख्य रुप से उपस्थित रहें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close