July 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरलूटपाट

पुलिस के द्वारा पकड़ लिए जाने के डर से भागे आरोपी की सुबह खेत में मिली लाश, पुलिस कप्तान ने घटना की सूक्ष्म जांच के दिए आदेश…पढ़े पूरी ख़बर…

फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जिनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों एवं चश्मदीदों से प्रारंभिक पूछताछ में अंधेरे खेत में भागने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने से गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है बाद पोस्टमार्टम के अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। दिनांक 7/6/24 के रात्रि करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे लोखंडी ओवर ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिल में सवार चार अज्ञात आरोपियों के द्वारा एक स्वराज माजदा के ड्राइवर एवं हेल्पर को डरा धमका कर लूट का प्रयास किया जा रहा था । तभी कोनी पुलिस पेट्रोलिंग पहुँच गई क्योंकि पिछले दो दिन से टॉर्च जलाकर लूट करने वाले लोगों को पकड़ा है । इसी को ध्यान में रखकर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी । पुलिस मौक़े पर पहुँची, जिसमें एक पकड़ा गया और एक वहाँ से अंधेरे में खेत में उतरकर भाग गया, सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है । ये सब चश्मदीद गवाह ( जिनसे लूट हुई है उसकी रिपोर्ट पर ये बात सामने आयी है ) ने देखा है ।

पुलिस अपराधी को पकड़ने का भरसक प्रयास करती है जिसमें एक पकड़ा गया है । और एक शराब के नशे में भाग गया जिसकी विस्तृत जाँच होगी । पुलिस के द्वारा पकड़ में आए आरोपी किशन गोस्वामी को थाना लाया गया जो अत्यधिक शराब के नशे में था मुलायजा कराया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपियों ने अत्यधिक शराब पिया था। (जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से और उनको मोटरसाइकिल देने वाले उनके दोस्त ने भी की है)।

प्रार्थी माजदा के हेल्पर राकेश शर्मा पिता स्वर्गीय ललित शर्मा 36 वर्ष निवासी नयागंज भाटापारा जिला बलौदा बाजार के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 393 भादवि का अपराध दर्ज किया गया । दिनाँक 8/06/24 को सुबह 8:30 बजे लगभग सूचक के द्वारा थाने में आकर बताया गया कि लोखंडी ओवर ब्रिज के पास खेत में एक व्यक्ति मृत पड़ा है जो रोशन ध्रुव उक्त घटना का दूसरा आरोपी जो फरार हुआ था के रूप में पहचान की गई । जिसका पंचनामा किया गया है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जिनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों एवं चश्मदीदों से प्रारंभिक पूछताछ में अंधेरे खेत में भागने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने से गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है बाद पोस्टमार्टम के अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा घटना की सूक्ष्म जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को आदेशित किया गया है।

आरोपी किशन गोस्वामी के विरुद्ध थाना सरकंडा बिलासपुर में पूर्व में 2 मारपीट का अपराध दर्ज है

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close