September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
श्री रामलला दर्शन

श्री रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं ने शुरू की पावन यात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर, 04 फरवरी 2026/आस्था, विश्वास और भावनाओं से भरा एक ऐतिहासिक व अविस्मरणीय दृश्य आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य और भावनात्मक वातावरण बनाया गया था। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच जब श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे, तो पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार उल्लास, श्रद्धा और भावुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। अयोध्या धाम के साथ-साथ ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। जीपीएम जिले के पेण्ड्रा निवासी श्रवण गुप्ता एवं श्रीमती सुषमा देवी गुप्ता ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है।


कोटा निवासी श्रीमती सरोज जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। वहीं बाराद्वार के गिरिलाल राठौर एवं जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ निवासी जगन्नाथ प्रसाद सहित अन्य दर्शनार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु भी शामिल

उल्लेखनीय है कि इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु भी शामिल हैं। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों एवं चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Prachand Prahar