September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़नियुक्ति

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने सदस्य

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश प्रदेश कार्यालय से दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया। घोषित सूची के अनुसार पुष्पेंद्र त्रिपाठी को प्रदेश सोशल मीडिया कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पुष्पेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में तत्कालीन बिलासपुर सांसद एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संसदीय प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से इस कार्यसमिति का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री त्रिपाठी को शुभकामनाएँ दी हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close