August 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
Uncategorized

विकास कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि यह जनता के जीवन में सुविधा और संतोष लाने का माध्यम है – अमर

नगर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा 1 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की स्वीकृति

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। शहर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 16, 19, 21, 27, 32, 36, 37, 39, 44, 60 एवं 63 में विभिन्न निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इस राशि से जनसुविधा से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। विकास कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि यह जनता के जीवन में सुविधा और संतोष लाने का माध्यम है।

प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएँ तैयार की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है और भविष्य में भी जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नागरिकों से अपील की हैं कि वे विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय सहयोग दें, ताकि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close