September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
कलेक्टर ऑफिसछत्तीसगढ़जमीनतखतपुर तहसीलदेशबिलासपुर

तखतपुर नायब तहसीलदार पर विधि विरुद्ध मौखिक आदेश देकर दबाव बनाने का आरोप, जिलाधीश से शिकायत

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । तखतपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम लिम्हा निवासी जितेंद्र कुमार ने नायब तहसीलदार तखतपुर सुश्री रोशनी तिर्की के खिलाफ जिलाधीश से शिकायत की है। मिली जानकारी अनुसार जितेंद्र कुमार के स्वत्व की भूमि मौजा ग्राम लिम्हा प.ह.न 07, तहसील तखतपुर स्थित खसरा क्रमांक 558/3 रकबा 0.0570 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसके अतिरिक्त उनके पूर्वज अंग्रेजों के शासनकाल से कुछ आबादी भूमि पर कोठार बनाकर काबिज़ है। इस जमीन को लेकर पड़ोसी नर्मदा भारती पिता हरबंश निवासी ग्राम लिम्हा के द्वारा वाद उत्पन्न करने पर न्यायालय नायब तहसीलदार तखतपुर के समक्ष वाद प्रकरण दायर किया गया। जिस पर फैसला लंबित है।

बीते दिन उक्त प्रकरण में पेशी होने के कारण पीड़ित अपने पिता के साथ न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। जिस दौरान जिस आबादी भूमि पर वह अंग्रेजों के शासनकाल से कोठार बनाकर रहते आ रहे है। उस जमीन में से एक हाथ भूमि का हक त्याग मौका रिक्त कर वाद उत्पन्न करने वालों को देने का मौखिक आदेश नायब तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की के द्वारा दिया गया। जिस मौखिक आदेश को उन्होंने विधि विरुद्ध मानते हुए भू- अभिलेखों में अनावेदकों के नाम पर उक्त आबादी भूमि का रकबा हिस्सा दर्ज नही होना बताया है। पीड़ित जितेंद्र ने नायब तहसीलदार पर विधि विरुद्ध मौखिक आदेश देकर दबाव बनाने एवं पद के दुरुप्रयोग का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधीश को सौंपी है। पीड़ित ने जिलाधीश से नायब तहसीलदार सुश्री रोशनी तिर्की के खिलाफ जॉच कर विधि संगत कार्यवाही का मांग किया है। अब देखना होगा कि जिलाधीश के न्यायालय मे अभिलेखों के विपरीत फैसला सुनाया जाता है या फिर अभिलेखों और मौके में काबिज़ लोगों को राहत दी जाती है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close