October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न
क्राइमछत्तीसगढ़

सड़क पर आने – जाने वाले लोगों को धारदार चाकू से डराने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रचंड प्रहार न्यूज /बिलासपुर। सदर बाजार चौक सिटी कोतवाली बिलासपुर के पास लोहे के धारदार चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार हथियार चाकू भी जप्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 17.06.25 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि सैफूल हक उर्फ शैलू के द्वारा सदर बाजार चौक के पास एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। मुखबीर की सूवना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबदा (भा.पु.से) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी सैफूल हक उर्फ शैलू पिता फजलूल हक उम्र 28 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी जिला बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया । जिसके पास लोहे का धारदार एक चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 194 बी.एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया, जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध पारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अप.क-324/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी, हमराह स्टॉफ आर. गोकूल जांगडे, नुरुल कादिर एवं धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपी

01. शैफूल हक उर्फ शैलू पिता फजलूल हक उम्र 28 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close