April 16, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहानियमितीकरण योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग, जवाब के लिए भटक रही जनता – अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़जागरूकतादेश

“कहि देबे मयारू ला, झन पिहि दारू ला” नशामुक्त ग्राम बनाने जूहली की महिला कमांडो के जज्बे को एसएसपी रजनेश सिंह ने किया सलाम

पुलिस का सहयोग करने व समाज मे जागरूकता लाकर बड़े से बड़े अपराधों को रोकने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की अपील , शिविर में मिले कुल 18 आवेदन , सरल मामलों का त्वरित निपटारा, 02 मामलों में तत्काल एफआईआर, 02 मामलों में हो गए पति पत्नी बाप बेटा समझोता

इनके कार्य प्रेरणादायक, नशामुक्त ग्राम बनाकर जगाई एक नई अलख, प्रदेश को करेगा गौरवान्वित – एसएसपी रजनेश सिंह

प्रचंड प्रहार न्यूज/सीपत । सीपत पुलिस द्वारा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में आज दिनांक 16.06.2025 को थाना सीपत परिसर में शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विशेष रूप से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह शामिल हुए। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा बुके भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान मंच पर एडिशनल एसपी (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा , सीपत थाना के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में टीआई गोपाल सतपथी ने स्वागत भाषण के साथ शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कोई भी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है ताकि पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। तथा लोगों का पुलिस से झिझक दूर हो अपनी समस्याओं को आसानी से पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर सके ।

शिविर में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जुहली की दुर्गा स्वरूप महिलाओं को एक चेतना प्रहरी का दर्जा देते हुए कहा कि आप महिला कमांडो बनकर ऐसा काम किया है। जो केवल आपके गांव बल्कि जिले व प्रदेश को गौरवांवित करता है। आने वाले समय मे वनांचल ग्राम जुहली का नाम प्रदेश स्तर पर सामने आने वाला है। यह ग्राम निश्चित ही आदर्श ग्राम बनकर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भी एक हाथ से ताली नही बजा सकती बल्कि समाज को भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। उन्होंने जुहली की महिला कमांडो के जज्बे को सलाम करने हुए उनके कार्यो को जमकर सराहा।

नशे के कारोबारियों की निश्चित ही कमर तोड़ी जाएगी

एसएसपी ने आगे कहा कि आप सिर्फ शराब ही नही बल्कि गांजा, टेबलेट हर प्रकार के नशीले पदार्थ से आने वाली पीढ़ी को दूर करें । जिससे देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब को लेकर कहा कि यदि हमारे आँख के नीचे कोई नशे का करोबार कर रहा है। निश्चित ही उनकी कमर तोड़ी जाएगी। अवैध शराब, कच्ची शराब की बिक्री अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। कानून के प्रति भी जनता को जागरूक करें, समाज मे जागरूकता लाना बहुत बड़े अपराधों को रोकना होता है।

बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पुलिस कप्तान ने की अपील

उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग , संगठित अपराध के बारे में भी उपस्थित जनता को जागरूक किया। एसएसपी ने जुहली की महिला कमांडो को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी अलख आप ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगाएं । इसके साथ ही थाना के पुलिसकर्मियों को भी इन महिलाओं की प्रेरणा को गांव गांव तक पहुंचाने एवं नही मानने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही। अंत मे जिले के पुलिस कप्तान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें, उन्हें गलत आदतों से दूर रखें, मोबाइल से दूर रखें जिससे वे पढ़ाई में ध्यान दें और आगे चलकर समाज, देश का नाम रौशन कर सकें।

घर की नारी जब आगे बढ़ती है तो, समाज संस्कारवान बनता है  – एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा

एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आप अपने बच्चों को सही संस्कार व दिशा देते है वैसे अपने परिवार व समाज को भी सही दिशा प्रदान करें। क्योंकि घर की नारी जब आगे बढ़ती है तो समाज संस्कारवान बनता है। महिला जब एक कदम आगे बढ़ाती है तो गांव की सुरक्षा निश्चित हो जाती है। आप नारी सशक्तिकरण की साक्षत स्वरूप है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही एसएसपी के मार्गदर्शन में दिखाई गई चेतना आज जमीनी स्तर पर दिख रही है। अब यह चेतना हर व्यक्ति के अंतर्मन में जाग रही है। आप सभी नशे को लेकर जागरूक हो। महिलाओं को आगे बढ़ाएं, उन्हें सहयोग व सम्मान प्रदान करें ताकि वो अपने लक्ष्य तक आगे बढ़ सके व क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

लगभग 300 महिलाएं लाठी लेकर निकली तब यह संभव हो सका

इससे पूर्व वनांचल ग्राम जुहली की आदिवासी महिला विष्णु देवी सारथी  दुखनीबाई मरकाम ने पुलिस कप्तान को बताते हुए कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को यदि छोड़ दिया जाए तो अब हमारा ग्राम पूर्ण रूप से नशामुक्त ग्राम बन चुका है चाहे तो आप जाकर देख सकते हैं। इसके लिए हमको न दिन दिखा न रात, लगभग 300 महिलाएं लाठी लेकर निकले तब यह संभव हो सका। कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल ने खांडा के ग्रामीणों के साथ मिलकर वहां बड़ी मात्रा में बन रहे अवैध शराब को शीघ्र ही बंद कराने एसएसपी को आवेदन दिया। इस अवसर पर जुहली ग्राम को नशामुक्त बनाने वाली महिला कमांडो को एसएसपी रजनेश सिंह , एडिशनल एसपी (ग्रामीण) अर्चना झा , सीपत थाने के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल के अलावा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी गमछा , सुरक्षा के लाठी , सिटी देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 18 आवेदन मिले .

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर, जनपद सभापति मनोज खरे, सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, भाजपा नेता तामेश्वर कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद जायसवाल, जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, निरतु सरपंच मुरली मनोहर बिंद, रांक सरपंच विक्रम प्रताप, पंधी सरपंच वीरेंद्र साहू, एमललाल साहू, तानाजी बांकरे, भागीरथी पोरते, लुतरा सरपंच चंद्रमणि मरावी, गुड़ी सरपंच दुर्गा साहू , जुहली सरपंच चन्देश्वरी त्रिभुवन पोरते, जुहली सरपंच चंद्रवती पोरते, धनियां सरपंच दुष्यंत यादव सहित बड़ी संख्या में 72 गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सीपत के सभी पुलिस के जवानो का विशेष योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close