August 9, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़बिजली विभागरजत महोत्सव

जे.पी.वर्मा महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर के सभागार में विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बडी संख्या में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रति समझ विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री निराला सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्युत कंपनी की ओर से अधीक्षण अभियंता एस. के. जांगडे, पी. आर. साहू ़ कार्यपालन अभियंता बी. बी. नेताम, एच. के. चंद्रा तथा विभाग के समस्त सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close