September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशप्रदेशबिलासपुररायगढ़ न्यूज

सीबीआई ने सीनियर समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

सर्वेयर (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर), जामपाली ओपन कास्ट माइन (ओसीएम), रायगढ़ क्षेत्र और एक निजी कंपनी के साझेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप और तलाशी

निजी कंपनी के मालिक और एक अन्य निजी निर्माण कंपनी के साझेदार (आरोपी) के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचा, ओबीआर (ओवरबर्डन रिमूवल) मात्रा के रिकॉर्ड में हेराफेरी की और फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर, एसईसीएल को 6,10,26,141/-(लगभग) रुपये की धोखाधड़ी

 

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीनियर सर्वेयर, (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर), जामपाली ओपन कास्ट माइन (ओसीएम), रायगढ़ क्षेत्र (छत्तीसगढ़) और एक निजी निर्माण कंपनी के साझेदार सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आरोप लगाया गया था कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), बिलासपुर ने ओवर बर्डन (ओबी) हटाने, इसकी संबद्ध गतिविधियों और गारलैंड ड्रेन के लिए मिट्टी के काम के लिए भारी अर्थ मूविंग मशीन (एचईएमएम) को किराए पर लेने के काम के लिए निविदा जारी की थी। जामपाली ओसीएम (ओपन कास्ट माइन), रायगढ़ क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के प्रबंधन / प्रभारी अभियंता के निर्देशानुसार और यह काम दो निजी निर्माण कंपनियों के संयुक्त उद्यम को दिया गया था।

यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी सीनियर सर्वेयर (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर), जामपाली ओसीएम, रायगढ़ क्षेत्र ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके एक अन्य आरोपी (मृत घोषित), एक निजी कंपनी के मालिक और एक अन्य निजी निर्माण कंपनी के साझेदार (आरोपी) के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचा, ओबीआर (ओवरबर्डन रिमूवल) मात्रा के रिकॉर्ड में हेराफेरी की और फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर, एसईसीएल को 6,10,26,141/-(लगभग) रुपये की धोखाधड़ी करने के इरादे से उक्त संयुक्त उद्यम कंपनियों को अधिक भुगतान किया गया।
सीबीआई द्वारा आज जिला उमरिया (मध्य प्रदेश) और रायपुर (छत्तीसगढ़) में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close