September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुरस्वास्थ्य विभाग

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत, डॉ उज्वला ने सरकार की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। टीकाकरण के बाद दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में हड़कंप मचा दिया है। घटना के अनुसार, मृतक बच्चों की उम्र मात्र 2 माह और 3 दिन थी। उन्हें बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगाया गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह घटना तब सामने आई जब 7 बच्चों को टीकाकरण के लिए पटैता कोरीपारा में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। टीका लगने के बाद उनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। अन्य 5 बच्चों को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के बाद बच्चों की हालत तेजी से बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

इस घटना पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दुखद हादसे की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है। डॉ. कराड़े ने कहा, “यह एक संवेदनशील मामला है और इसकी गहन जाँच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।”

उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं। “सरकार को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को दुरुस्त करने की ज़रूरत है। मासूम बच्चों की जान चली गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?” डॉ. कराड़े ने कहा इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली सेवाओं पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close