October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा सरकार जनता को दे रही है 440 वोल्ट का झटका – अरविंद शुक्ला

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर,बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में आज दयालबंद बिजली ऑफिस के सामने एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन आयोजित किया गया ।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा राज्य में सरप्लस बिजली होने के बावजूद प्रदेश भर में बार बार अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश के आमजन,किसान परेशान है ।

कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश वासियों को बिजली बिल हाफ योजना की सौगात दी,जिससे किसानो एवं आमजनों की बढ़ी राहत मिली । भाजपा की साय सरकार ने बिजली को ही हाफ कर दिया,और सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य को लालटेन थमा दिया।

शुक्ला ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर बिजली बिल में हुई वृद्धि एवं बिजली कटौती कम नहीं हुई तो, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करेगी ।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही बिजली बिल में वृद्धि से किसानो एवं आमजनों की बढ़ी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक के प्रभारी, पूर्व महापौर राजेश पांडे ने कहा कि गरीबों एवं किसानो को नए मीटर लगवाने में बिजली ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते है, वही बड़े बिल्डरों के कालोनियों में आसानी से ट्रांसफार्मर लगा दिए जाते है। धरना प्रदर्शन के उपरांत बिलासपुर तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में दयालबंद बिजली ऑफिस के अधीक्षण अभियंता को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस किए जाने अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग किया गया । धरना प्रदर्शन को महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पिंकी बत्रा, शिवा मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, गजेन्द्र श्रीवास्तव, जुगल गोयल, आशुतोष शर्मा, काजू महराज, गौरव ऐरी, संजय यादव, वैभव शुक्ला,राहुल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सिबली मेराज खान, चंद्रकांत सोनी, रिंकू छाबड़ा, गुलशन सोन, जे पी मितल, ऑन रिजवी, मोहन गोले, पप्पू सिंग, संतोष आदि की उपस्थिति रही। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का मंच संचालन शहर महामंत्री शिव शंकर कश्यप एवं आभार प्रदर्शन शहर सचिव करम गोरख ने किया ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close