September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
नगरीय निकाय उपचुनाव

नगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजार

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। शहर के वार्ड 29 संजय गांधी नगर में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से एक चयन समिति भी बनाई गई है। विदित हो कि स्व. शेख असलम के निधन के बाद वार्ड में उपचुनाव होना है। 11 मई से नामांकन पत्र मिलना शुरू हो गए है, इसकी अंतिम तिथि 18 मई है।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्ड के पार्षद प्रत्याशी के दावेदारों से आवेदन लेने की व्यवस्था कांग्रेस भवन में बनाई गई। जिसकी जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष तज्जमुल हक व मंडल अध्यक्ष अनिल पाण्डेय को सौंपी गई थी। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 आवेदन प्राप्त हुए, 1) अब्दुल तस्लीम, 2) सोहैल खालिक, 3) मोहम्मद आजम, 4) सुनील पाली, 5) जयपाल निर्मलकर शामिल है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन उपरांत, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा द्वारा निष्पक्ष रूप से प्रत्याशी चयन के लिए 11 सदस्यीय समिती का गठन किया गया है, यह समिति प्राप्त 5 आवेदनों में से कोई एक नाम अथवा पैनल का चयन करेगी, जिसके लिए वार्ड के सभी वरिष्ठजन से रायशुमारी, वार्ड 29 की वार्ड समिति, बूथ समिति, वार्ड के नेतागण, कार्यकर्ता गण एवम आम जनमानस से संपर्क पश्चात बारीकी से सर्वेक्षण कर, उपयुक्त कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अथवा पैनल, 3 दिवस के भीतर जिला अध्यक्ष शहर कार्यालय में सौपेंगे।

18 मई नामांकन की अंतिम तिथि है, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकाय बिलासपुर के वार्ड 29 के लिए मतदान 1 जून को और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी। वार्ड क्रमांक 29 के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक समिति सदस्य, मण्डल समिति सदस्य, वार्ड समिति, बूथ समिति सदस्य, वार्ड के निवासरत सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम समस्त कार्यकर्ता पूरे जोश और एकता के साथ परंपरागत रूप से कांग्रेस के इस मजबूत वार्ड को इस बार और अधिक अंतर से जितने के लिए कमर कस चुके है । कांग्रेस भवन में सभी 05 इच्छुक आवेदकों ने 13 मई शाम 08 बजे तक अपने बायोडाटा (नवीनतम फोटो सहीत) आवेदन जमा किए।

इस अवसर पर तजम्मुल हक ब्लॉक 2 अध्यक्ष, अनिल पांडे मंडल अध्यक्ष, गजेंद्र श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, राहुल वाधवानी, गौरव ऐरी, मीनू सूर्यवंशी, जागेश्वर रजक, बॉबी थॉमस, कौशिक धर आदि उपस्थित रहे।

Prachand Prahar