September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
Uncategorized

नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। मतदान 1 जून को होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

11 मई से नामांकन मिलना शुरू होगा। इसकी अंतिम तिथि 18 मई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून को और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी।

कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला वार्ड, मजबूती के साथ उतरने की तैयारी

बिलासपुर शहर के वार्ड 29 संजय गांधी नगर में स्व. शेख असलम के इंतकाल के बाद वार्ड उपचुनाव होना है, परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाला यह वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में जुट गई है, इसी के मद्देनजर बिलासपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रत्याशी का निष्पक्ष रूप से चयन एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव में उतरने के लिए 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति का गठन किया है, जिसके अंतर्गत सभी वरिष्ठ जन वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर की वार्ड समिति, बूथ समिति, वार्ड के नेता गण, कार्यकर्ता गण एवम आम जनमानस से संपर्क पश्चात सर्वेक्षण कर, उपयुक्त कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अथवा पैनल, 3 दिवस के भीतर जिला अध्यक्ष शहर कार्यालय में सौपेंगे।

वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव हेतु 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती इस प्रकार है: शैलेश पांडे पूर्व विधायक, रामशरण यादव पूर्व महापौर,
श्रीमती इंग्रीड मैकलाउड पूर्व सांसद, राजेश पाण्डेय पूर्व महापौर, विजय पाण्डेय पूर्व शहर अध्यक्ष, प्रमोद नायक पूर्व जिलाध्यक्ष, शेख नजीरुद्दीन पूर्व सभापति न.नि.बि. रविन्द्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, नरेंद्र बोलर पूर्व जिलाध्यक्ष, भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष, तजम्मुल हक ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व को वार्ड प्रत्याशी चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close