July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
Uncategorized

श्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। पड़ावपारा चौक मुंगेली निवासी और अवध एसटीडी पीसीओ के संचालक अखिलेश उपाध्याय के पुत्र श्रीश उपाध्याय ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 600 में 538 अंक प्राप्त कर 89.66 प्रतिशत प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि आत्मानन्द स्कूल के छात्र श्रीश ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है।

इतना ही नहीं उन्होंने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि श्रीश बचपन से मेधावी हैं और शुरू से वे गणित विषय में हर बार 100 में से 100 अंक प्राप्त करते रहे हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नीतू और पिता अखिलेश को देते हैं।

इसी तरह एसएनजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर जयप्रकाश उपाध्याय की पुत्री आद्या प्रकाश उपाध्याय ने भी दसवीं बोर्ड में 600 में से 501 अंक प्राप्त कर 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि आत्मानन्द स्कूल की छात्रा आद्या को भी सभी विषयों में विशेष योग्यता मिली है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां संध्या और पिता जयप्रकाश उपाध्याय को देती हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close