June 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
अपराधऑनलाइन गेमिंग सट्टा

“रिक्की” पैनल के माध्यम से Wingo, Aviator, Casino, Horse Riding आदि विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर लगाया जाता था दांव, ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का प्रचंड “प्रहार”

➡️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

➡️ ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सटोरिए गिरफ्तार, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज एवं नगदी राशि बरामद की गई है।

➡️ आरोपियों द्वारा ऑनलाइन गेमिंग सट्टा का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

➡️ प्रकरण में फरार आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में ₹5000/- के इनाम की घोषणा की जा चुकी है।

➡️ आरोपी पुलिस से बचने हेतु रायपुर में छिपकर रह रहा था, जिसके पास से ₹6,90,000/- नगद राशि एवं ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

➡️ आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जांच प्रारंभ कर उनकी पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी –

1. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 जप्ती

➡️ एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)
➡️ सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)
➡️ आईफोन 16 प्रो (काला रंग)
➡️ आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)
➡️ बैंक पासबुक – 05 नग
➡️ चेकबुक – 05 नग
➡️ होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)
➡️ मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)
➡️ मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)
➡️ होंडा एक्टिवा (व्हाइट)
➡️ नकद राशि – ₹6,90,000/-
➡️ 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज

➡️ कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹45,00,000/

➡️ आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में लाखो रुपये का ट्रांजेक्शन पाया गया है, जिसकी विस्तृत जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

तरीका-ए-वारदात

➡️ कस्टमर टेलीग्राम के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर जोड़े जाते थे।
➡️ कस्टमर व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर लिंक प्राप्त करते थे, जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला जाता था।
➡️ मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस एवं 35% हिस्सा ब्रांच को प्राप्त होता था।
➡️ लेन-देन हेतु फर्जी सिम कार्ड एवं फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पूर्व में दिनाॅक 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था । जो पुछताछ पर बताया था कि यह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर एवं विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता को अपने अन्य सहयोगियो से प्राप्त कर उपयोग करते थे बताया था।

आरोपी के बताये अनुसार उक्त दोनो आरोपी का पतातलाश किया जा रहा था जो पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे जिन्हे रायपुर में होने की सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर मिलने पर पूछताछ हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर लाकर प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज से विस्तृत पूछताछ किया गया जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था विगत कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था। आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री नगदी रकम मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासों हेतु पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, किन्तु न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आवश्यकता अनुसार प्रथक से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

सराहनीय कार्य है – रजनेश सिंह (एसएसपी)

बहुत दिनों से हमारी टीमें इस शातिर सटोरिये की पतासाजी कर रही थी लेकिन अब पकड़ा गया है । इसके सभी नेटवर्क को समूल खत्म करना बहुत जरूरी है । इसलिए इसके सभी रिकॉर्ड खंगालकर खंगालकर जो भी कोई हो उन्हें कानून की गिरफ्त में ना केवल लायेंगे बल्कि इनके द्वारा लूटकर बनाई गई संपत्ति को भी जब्त करेंगे । सराहनीय कार्य है – ASP City, CSP Civili line के नेतृत्व में और थाना प्रभारी के साथ हमारी ACCU team ने इसको पकड़ा है और आगे इसके नेटवर्क को ध्वस्त कर उन्हें भी जेल पहुंचाएंगे ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close