August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
आंदोलनछत्तीसगढ़बिलासपुर

लिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति, क्या अपोलो के लिए उजाड़ें जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहा

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 51वें दिन कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित गौरहा ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में विकास के नाम पर गरीबो को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है और यह सीधे-सीधे बुलडोज़र की राजनीति है।

ऐसा क्या चमत्कार हुआ, आज वही विधायक गरीबों को हटाने पर मौन हैं?”

अंकित गौरहा ने कहा कि जो परिवार अपोलो अस्पताल बनने से पहले से यहां रह रहे हैं, आज उन्हीं 113 गरीब परिवारों को रास्ता चौड़ा करने के नाम पर बेघर करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया, “आख़िर ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि जो विधायक कल तक अपोलो में आयुष्मान कार्ड से इलाज की दुहाई दे रहे थे, आज वही विधायक अपोलो के लिए गरीबों को हटाने पर मौन हैं?”

यह विषय पूरे क्षेत्र के भविष्य का

अंकित गौरहा ने कहा कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के किसी भी प्रकार की योजना लागू करना गलत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की वार्ड वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और जल्द समाधान निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन केवल लिंगियाडीह का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वार्डवासियों व स्थानीय पार्षद की सहमति और बिना पुनर्वास योजना के नोटिस थमाना संविधान और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। “यह विकास नहीं, कॉरपोरेट परस्ती और गरीब विरोधी सोच का जीता-जागता उदाहरण है।

वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि 51 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और जब लिंगियाडीह की महिलाएं अपनी पीड़ा लेकर विधायक के पास गईं तो उनके साथ बदसलूकी की गई। “जो सत्ता महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती, वह गरीबों का भविष्य कैसे सुरक्षित करेगी ? इस अवसर पर यशोदा पाटिल, डॉ रघु व बड़ी संख्या में वार्डवासी,युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। आंदोलन स्थल पर नारेबाजी के साथ-साथ सभा का आयोजन भी किया गया,जिसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close