September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्राथमिक सदस्यता अभियान में अमर अग्रवाल ने जोड़े 10,000 से अधिक नए भाजपा सदस्य

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान में बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने अपने रेफरल आईडी के माध्यम से 10,000 से अधिक नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा कर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। बिलासपुर विधानसभा में प्राथमिक सदस्यता अभियान में अब तक 85 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं, इनमें से 10000 से ज्यादा सदस्य विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की आईडी से जुड़ चुके हैं।

प्राथमिक सदस्यता अभियान अंतर्गत निर्वाचित प्रतिनिधियों सांसद एवं विधायकों निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी को सदस्यता अभियान हेतु लक्ष्य प्रदान किए गए है, जिसमें विधायकों को 10000 सदस्य अपनी रेफरल आईडी से जोड़ना था। सदस्यता अभियान के अगले चरण में सक्रिय सदस्यता बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में 200 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से हुई है, अमर अग्रवाल ने इस अभियान में पूरी सक्रियता से क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिलासपुर जिले में भाजपा का प्राथमिक सदस्यता अभियान सक्रियता के साथ जोर-शोर से जारी है, जिले में 3 लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य भाजपा से जुड़ चुके हैं। प्राथमिक सदस्यता अभियान में बिलासपुर और बिल्हा विधानसभा सबसे आगे हैं।

अमर अग्रवाल का रहा विशेष योगदान

अमर अग्रवाल ने इस अभियान में विशेष भूमिका निभाते हुए स्वयं मैदान में उतरकर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों और शहरों में नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने न केवल जनता को भाजपा की सदस्यता के लाभ बताए, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों को भी साझा किया, जिससे बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। उन्होंने अभियान को भाजपा संगठन को मजबूती देने वाला बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पित प्रयासों से जनता के जुड़ाव का प्रमाण है।

भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो जनसंघ के आदर्शों पर बनी है, राष्ट्र प्रथम भाजपा का प्राथमिक ध्येय है। सदस्यता अभियान में सभी आयु, समाज और वर्ग के लोग स्वस्फूर्त राष्ट्र हित में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं ।विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियो के अथक प्रयासों से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और जुड़ाव बढ़ रहा है। भाजपा संगठन के जारी सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच ले जाना और अधिक से अधिक लोगो को संगठन से जोड़ना है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close