November 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

MSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा20 या 21 नवंबर, कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? बिलासपुर के पंचांग में सामने आई दो परंपराओं की अलग-अलग तारीखें!10 हजार मानदेय में सरकारी योजनाओं का बोझ, भविष्य की सुरक्षा पर सवाल! काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी, सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम‘गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांचपटवारियों पर कार्रवाई से कर्मचारियों में आक्रोश, 3% DA के एरियर्स की भी उठी मांग; कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी!किसानों का रकबा शून्य! खेतों में धान खड़ा, सरकारी रिकॉर्ड में खेती गायब; 192 किसानों के सामने संकट का दावादो एकड़ जमीन समाज के नाम, फिर भी कब्जा नहीं! प्रदीप शर्मा ने प्रशासन को घेरा, अंकित गौरहा की उग्र आंदोलन की चेतावनीमशीन में अनाज नहीं, व्यवस्था में जवाब नहीं! बिलासपुर के ग्रेन एटीएम ने खोल दी 24×7 दावों की पोल?
Uncategorized

लोकतंत्र की दुहाई, आपातकाल का इतिहास भूली कांग्रेस! अमर अग्रवाल ने विपक्ष को घेरा

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ कहकर विपक्ष पर साधा निशाना; भाजपा की पदयात्रा में लोकतांत्रिक मूल्यों और नक्सलवाद के मुद्दे पर उठाई आवाज

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शनिवार को बिलासपुर में गांधी चौक मिनी स्टेडियम से नेहरू चौक तक पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शामिल होकर कांग्रेस और विपक्षी दलों की राजनीतिक भूमिका पर तीखा हमला बोला।

अमर अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र को सबसे बड़ा आघात कांग्रेस के शासनकाल में लगा, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आपातकाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की मर्यादाओं को कमजोर करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ कहावत का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए।

नक्सलवाद पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक नक्सल हिंसा और असुरक्षा की चुनौती से जूझता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश सरकारों के समन्वित प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रदेश में सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली सफलता का उल्लेख किया।

विपक्ष की राजनीति पर भी साधा निशाना

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से लगातार कमजोर पड़ने के बाद विपक्षी दल एकजुट होकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बाधित करने और विकास की राह में अवरोध पैदा करने वाली राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और उसका जवाब चुनाव के माध्यम से मिलता है।

पदयात्रा में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह एवं सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रचंड प्रहार की बात | लोकतंत्र की रक्षा का दावा सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है। आपातकाल का इतिहास लोकतांत्रिक मर्यादाओं की याद दिलाता है, तो वर्तमान राजनीति भी जवाबदेही और संवैधानिक आचरण की कसौटी पर परखी जानी चाहिए। लोकतंत्र में नारे नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और संस्थाओं के प्रति सम्मान ही असली कसौटी है।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर!

लोकतंत्र की आवाज़, जनहित का आगाज!

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close