सेवा और संवेदना का संदेश: प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, फल और मिष्ठान!
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सेवा कार्य; गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर समिति ने दिया सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का संदेश

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।
देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। इस अवसर पर समिति की ओर से जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही फल और मिष्ठान भेंटकर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

समिति का यह आयोजन केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता नजर आया। महापुरुषों की स्मृति को जनसेवा से जोड़कर समिति ने मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया।

इस पुनीत सेवा कार्य में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समिति के संरक्षक विजय दुबे, पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल, शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, छोटू बर्डे, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष सन्डे, अनिश तिवारी, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
प्रचंड प्रहार: महापुरुषों को याद करने का सबसे सार्थक तरीका उनके विचारों को व्यवहार में उतारना है। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला ऐसा सेवा कार्य समाज में सहयोग, समानता और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करता है।



