August 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
Uncategorized

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागत

विकास की नीतियों और मोदी की गारंटी से वार्डवासियों को कराया अवगत, जनसंवाद के दौरान उमड़ा भारी जनसमूह

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत बिलासपुर के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को बिलासपुर नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया।

अपने दौरे के दौरान विधायक ने वार्ड 16 तुलजा भवानी परिसर से अभियान का श्रीगणेश किया, जिसके बाद वे निरंतर वार्ड 21 मानिकपुरी भवन (मिनी बस्ती), वार्ड 67 संत नामदेव भवन, वार्ड 66 सामुदायिक भवन नूतन चौक, वार्ड 69 आर.टी.एस. कॉलोनी दुर्गा पंडाल, वार्ड 44 शंकर नगर स्थित रामायण भवन, वार्ड 38 टिकरापारा स्थित महाराष्ट्र मंडल, वार्ड 36 दयालबंद, वार्ड 23/26 पटेल समाज भवन और वार्ड 25 में आयोजित बैठकों में शामिल हुए।

 “मोदी की गारंटी” देश के हर परिवार का सुरक्षा कवच

दौरे के दौरान हर वार्ड में क्षेत्रीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने विधायक अमर अग्रवाल का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” आज देश के हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार का सुरक्षा कवच बन चुकी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और आवास योजना जैसी नीतियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।

वार्डवासियों का सुना दुख-दर्द, त्वरित निराकरण का दिया भरोसा

संवाद के दौरान वार्डवासियों ने स्थानीय समस्याओं से संबंधित विषयों को विधायक के समक्ष रखा। श्री अग्रवाल ने संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिलासपुर के हर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना है। वार्डवासियों ने भी प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास जताया।

इस सघन दौरे में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद और क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close