May 31, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
अपराधछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

मन में रंजिश, हत्या कर शव को तालाब में फेंका, युवक की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

युवक की नृशंस हत्या का अंधा कत्ल, 03 दिनों में बिलासपुर पुलिस के तत्परता से सुलझा

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। दिनांक 01.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि धीरज साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम घोड़ा मार , दिनांक 30.11.2025 की रात भोजन उपरांत अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, परंतु अगले दिन सुबह वह फार्म में नहीं मिला। मोबाइल बंद होने तथा खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोटा में गुम इंसान दर्ज कर लगातार पता तलाश की जा रही थी ।

दिनांक 7.12.25 ग्राम घोड़ा मार स्थित बांधा तालाब में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहले, एफएसएल के डॉक्टर एवं डॉग् स्कॉट की टीम थाना प्रभारी कोटा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, मृतक की पहचान गुम इंसान धीरज साहू के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पीएम करवाया गया, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोटा में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मन में रंजिश, साथियों के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना

थाना कोटा एवं Accu की संयुक्त टीम पृथक से बनाकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई , जिसमें घटनास्थल के मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, मृतक के परिवार / मित्रगण एवं सर्व संबंधितों से लगातार पूछताछ की गई। हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर दो संदेही व्यक्तियों अनिल साहू एवं जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू से पूछताछ की गई , जिन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। अभिरक्षा में पूछताछ पर उसने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मृतक धीरज से विवाद के कारण उसके मन में रंजिश थी और उसी के चलते उसने अपने साथी जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पत्थर बांधकर बाँधा तालाब में फेंका

दिनांक 30.11.2025 की रात लगभग 11:30 बजे दोनों आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BG 1727 से सिविल साहू के प्लॉट के पास पहुँचे। मोटर पंप निकालने के बहाने मृतक धीरज को बुलाया गया एवं दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव पर पत्थर बांधकर उसे बाँधा तालाब में फेंक दिया, तथा घटना में प्रयुक्त आलाज़रब, मृतक के कपड़े व मोबाइल को कोरी डेम में फेंकना बताया, साक्ष्यों एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी (01) अनिल कुमार साहू पिता स्व. मेलू राम साहू उम्र 28 वर्ष, (02) जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिनान घोड़ामार थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र.CG 10 BG 1727 व चाकू तथा पत्थर को जप्त कर आज दिनांक 11.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम बधाई की पात्र, किए जाएंगे पुरस्कृत- एसएसपी

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुनः उसी सक्रियता और समर्पण से उक्त मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिली है । ASP (Rural) , ASP (ACCU) के बेहतर मार्गदर्शन और थाना कोटा और एसीसीयू की पुलिस टीम के जवानों ने भाग रहे आरोपियों को महाराष्ट्र बॉर्डर पर जाकर पकड़ा इसके लिए पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है । सभी को पुरस्कृत किया जाएगा ।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहरुद्दीन, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य,चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह,डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, राहुल सिंह, आतिश पारिख, आरक्षक महादेव कुजूर, प्रशांत सिंह, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, चंदन मानिकपुरी, अखिलेश पारकर, दीप कंवर, प्रफुल्ल यादव, संजय श्याम का उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं अथक टीमवर्क के कारण प्रकरण का सफल पर्दाफाश संभव हो सका।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close