July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
कांग्रेसछत्तीसगढ़प्रदेशबिलासपुरसियासी संग्राम

वीडियो: उग्र कांग्रेसियों का रौद्र प्रदर्शन, जनहित का मुद्दा पीछे छुटा ? मुख्यमंत्री के फोटो को चप्पल मारने की घटना से मचा राजनीतिक तूफान, प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल 

निश्चित रूप से जनमानस को प्रभावित करती ? जनता ने कांग्रेस को दिया था, सत्ता का सिंहासन, अमर्यादित, आपत्तिजनक, प्रदेश की सियासी संस्कृति पर धब्बा, घटना की जानकारी मिलने के बाद होगी कार्यवाही, प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल, मुख्यमंत्री जी का अपमान, बर्दाश्त नहीं - भारतीय जनता युवा मोर्चा

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका में सक्रिय कांग्रेस जनो के द्वारा बिलासपुर में जनहित के एक साथ कई गम्भीर मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर व्यापक रूप से हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया। लेकिन जनहित के मुद्दे उस समय तार तार हो गए जब कांग्रेसियों ने प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फोटो पर चप्पल मारते हुए पोस्टर लहराया !

इससे राजनीतिक रूप से कांग्रेसियों का चेहरा जनता के सामने आया और जनहित के मुद्दों से अधिक जनता के बीच कांग्रेसियों के चारित्रिक बदनामी की चर्चा अधिक है ! लोग इसे राजनीतिक विरोध की बजाय सीएम विष्णु देव साय का व्यक्तिगत विरोध के रूप में देखते है ! जो राजनीतिक विरोध के प्रोटोकॉल के विरुद्ध है !

निश्चित रूप से जनमानस को प्रभावित करती ?

यदि कांग्रेस इस व्यापक जनहित के मुद्दों के बीच ऐसा प्रदर्शन नहीं करती तो निश्चित रूप से जनमानस को प्रभावित करती ? कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित राहुल गांधी ने भी किसी भी प्रदेश के चुनाव में कभी मोदी को गालियां दी, अपमानित किया, देश के जनमानस ने सब कुछ देखा, लेकिन इन गालियों का हिसाब मतदान के माध्यम से कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर चुकाया इसी तर्ज पर बिलासपुर के कांग्रेसियों को सीख ले लेना था !

जनता ने कांग्रेस को दिया था, सत्ता का सिंहासन

वैसे भी जनता ने कांग्रेस की पिछली 5 साल की सत्ता में देखा है कि कैसे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था, जनता ने तो कांग्रेस को सत्ता का सिंहासन दिया था, लेकिन कुछ स्वार्थी नेताओं ने भ्रष्ट आचरण की एक लंबी सूची बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, देशभर के जनमानस में यह विचार घर कर गया कि जहां जहां कांग्रेस वहां वहां भ्रष्टाचार की लंबी सूची बनना तय है ! रजिस्ट्री शुल्क वृद्धि, बिजली बिल में बढ़ोतरी के आरोपों से घिरी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कांग्रेस की तरह भ्रष्ट्राचार के आरोपों से मुक्त है !

अमर्यादित, आपत्तिजनक, प्रदेश की सियासी संस्कृति पर धब्बा

उग्र प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फोटो को चप्पल से पीटता हुआ नजर आ रहा है। यह कृत्य अमर्यादित, आपत्तिजनक और राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाला माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है और इसे सीधा-सीधा लोकतांत्रिक आचरण पर हमला बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इस घटना को प्रदेश की सियासी संस्कृति पर धब्बा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का यह आचरण केवल विरोध नहीं बल्कि चरम सीमा की गुंडागर्दी है और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद का अपमान पूरे प्रदेश के सम्मान का अपमान है। उनके अनुसार राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है । लेकिन किसी भी दल को इस स्तर तक गिरने की खुली छूट नहीं दी जा सकती।

घटना की जानकारी मिलने के बाद होगी कार्यवाही

उधर मामले में पुलिस ने भी संज्ञान लेने की बात कही है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि वीडियो और घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है और अमर्यादित कृत्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को तोड़ने के सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल

बिलासपुर में जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के नाम पर कलेक्ट्रेट की बैरिकेडिंग और संरचनाओं को ध्वस्त किया और उसके बाद मुख्यमंत्री के फोटो पर चप्पल चलाने जैसा कृत्य किया, उसने पूरे प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि जिस समय प्रदेश में प्रशासनिक और आर्थिक मुद्दों पर गंभीर बहस की आवश्यकता है, उस समय कांग्रेस सड़क पर अराजकता पैदा करके लोकतांत्रिक सीमाओं को खत्म करने में लगी है। नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक फैला तनाव अब प्रदेशभर की राजनीति में विवाद का केंद्र बन चुका है और अमर्यादित कृत्य का मामला कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा कर रहा है।

मुख्यमंत्री जी का अपमान, बर्दाश्त नहीं – भारतीय जनता युवा मोर्चा

कांग्रेस ने बिलासपुर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री जी का भद्दा अपमान कर सारी सीमाएं और मर्यादाएं लांघी हैं। यह सिर्फ मुख्यमंत्री जी का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का अपमान है!

आज हम गुजरात में हैं, लेकिन हमारे युवा मोर्चा के साथी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर, इस कृत्य में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे और पुलिस प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। विरोध करना है तो करो, लेकिन मर्यादा में रहो! नहीं तो युवा मोर्चा हर जगह इसका जवाब देने हेतु तत्पर रहेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close