October 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्न
छत्तीसगढ़

सोलर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान हो – कार्यपालक निदेशक

पीएम सूर्यघर योजना के लिए बैठक संपन्न

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर , 01 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में संबंधित सोलर वेंडर्स को होने वाली समस्या के संबंध में कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) द्वारा आज तिफरा स्थित कल्याण भवन में सुबह 12 बजे से 2 : 30 बजे तक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बडी संख्या में पावर कंपनी के अधिकारी एवं सोलर वेंडर्स उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर, पेंड्रारोड एवं मुंगेली जिले के कार्यपालन अभियंता एवं सोलर वेंडर्स को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में उपस्थित वेंडर्स ने मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों द्वारा बिना किसी कारण के ही लोन देने से मना किया जा रहा है।

इस पर कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट द्वारा संबंधित बैंकों की सूची उपलब्ध कराने कहा गया है, साथ ही उपस्थित सोलर वेंडरों को पूल बनाकर आपसी सामंजस्य से काम करने की सलाह दी गई है। श्री अम्बस्ट ने सभी सोलर वेंडर्स को निर्देशित किया है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में सोलर सामग्री तथा तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता रहे, जिससे कि कार्यों में तेजी आ सके।

बैठक में अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे, सुश्री स्मिता सूर्यवंशी, पी.आार.साहू, कार्यपालन अभियंता हेमंत चन्द्रा, अनुपम सरकार, सैय्यद मुख्तार, एन.आर. भगत एवं सोलर वेंडर्स तथा पावर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close