August 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
क्राइमछत्तीसगढ़जुआ

रसूख नहीं, कानून का डंडा — बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन — भाजपा जिला उपाध्यक्ष और विधायक का भतीजा समेत 14 गिरफ्तार

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात महाराणा प्रताप चौक के पास जीनस पैलेस के प्रथम तल स्थित रूम नंबर 01 में दबिश देकर 14 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। मौके से ₹2,17,000 नगद जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजनीतिक रसूखदार भी पुलिस के जाल में फंसे

पुलिस की इस कार्रवाई में कई राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली नाम सामने आए हैं। पकड़े गए जुआरियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के भतीजे विशाल सिंह शामिल हैं। बताया गया कि दबिश के बाद कई ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और सभी को गिरफ्तार किया।

जुआरियों की सूची

गिरफ्तार व्यक्तियों मे – प्रशांत मुर्ती, नैन साहू, नरेंद्र रात्रे, जाकीर खान, मुन्ना श्रीवास, पवन पाण्डेय, कैलाश देवांगन, संतोष कौशिक, बउवा देवांगन, बल्लू पटेल, क्रेगी मार्टीन, देवांश डोरा, विवेक मिश्रा और विशाल सिंह शामिल हैं। सभी बिलासपुर निवासी हैं।

शासन के निर्देश पर अभियान जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में बढ़ती जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून सबके लिए समान है।

छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम — जानिए क्या है सजा का प्रावधान

छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत जुआ खेलते या जुआ घर संचालित करते पाए जाने पर तीन माह तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार अपराध करने की स्थिति में सजा और जुर्माने दोनों में वृद्धि की जा सकती है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close