June 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
Uncategorized

त्रिलोक श्रीवास को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाने समर्थन में उमड़े बेलतरा – बिलासपुर के हजारों कांग्रेसजन

त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में बना एकतरफा माहौल

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष नियुक्ति हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता,नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश उमंग सिंघार के सामने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2000 से ज्यादा कांग्रेसजन, पंचायत प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखगण, पार्टी के पदाधिकारीयों ने त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में एकतरफा माहौल कर दिया.

पर्यवेक्षक उमंग सिंघार बिलासपुर में शहर अध्यक्ष हेतु सैकड़ों लोगों से मिले, वहां भी शहर अध्यक्ष के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने ग्रामीण अध्यक्ष हेतु त्रिलोक श्रीवास का नाम बहुतायत से लिया, त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में पूरे जिले में सर्वाधिक रूप से पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस के पदाधिकारीगण, दर्जनों समाज के सामाजिक प्रमुख संगठनों ने प्रत्येक विधानसभा में त्रिलोक के पक्ष में जबरदस्त समर्थन किया है, पूरे जिले की बात की जाए तो त्रिलोक श्रीवास अन्य सभी दावेदारों से काफी आगे निकले हैं।

 

बिल्हा, मस्तूरी में भी त्रिलोक श्रीवास के पक्ष में सैकड़ो लोगों ने पर्यवेक्षक उमंग सिंघार से ग्रामीण क्षेत्र के 30 वर्षों से ज्यादा सक्रिय, लगातार चुनाव जीतने वाले, अनवरत रूप से सक्रिय, सभी जाति वर्ग में पैठ रखने वाले, कई राज्यों मे पार्टी के पक्ष मे कार्य करने वाले, युवा सशक्त जुझारू त्रिलोक को अध्यक्ष बनाने की बात कही है, त्रिलोक श्रीवास् ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेतु अपनी दावेदारी को मजबूत ही नहीं वरन एकतरफा कर दिया है l

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close