September 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
अव्यवस्थाछत्तीसगढ़बिलासपुरशिक्षा विभाग

लगभग 2 सौ बच्चों में से केवल एक दर्जन बच्चे ही पहुंचे स्कूल, प्राचार्य ने छुट्टी कर उन्हें भी भगा दिया, निरीक्षण करते हुए आ धमके डीईओ, प्राचार्य सहित 9 शिक्षकों को नोटिस

प्राचार्य ने बिना आवेदन के नदारद शिक्षकों का सीएल हाजिरी पंजी में चढ़ाया

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर, 1 जुलाई 2025/कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा हॉयर सेकंडरी स्कूल के निरीक्षण में भारी अव्यवस्था पकड़ी गई। शनिवार को सवेरे की स्कूल में लगभग 2 सौ की दर्ज संख्या में से केवल एक दर्जन बच्चे उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्य ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी कर दी। उन्हें घर जाने को कह दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी इसी दौरान निरीक्षण करते हुए लगभग 11 बजे अचानक स्कूल पहुंच गए । पूछताछ किए जाने पूरा माजरा सामने आया। यही नहीं प्राचार्य ने बिना आवेदन पत्र के गैरहाजिर 4 शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में सीएल चढ़ा दिया था। आवेदन पत्र मांगने पर बगलें झांकने लगे। श्री लहरें वहां प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित 9 शिक्षक और कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किए हैं। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित शिक्षकों में लेक्चरर एम मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉक्टर किरण सरावगी और एक कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं। कुछ शिक्षक उपस्थित जरूर थे। गप्पे हांकते पाए गए। स्कूल में अभी तक न तो उनके द्वारा टाइम टेबल जारी किया गया है और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। डायरी भी संधारित होना नहीं पाया गया। ऐसे लापरवाह किस्म के गैर जिम्मेदार 4 शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है। इसके विपरीत खैरा (छपोरा) स्कूल के निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बच्चे उपस्थित थे। कापी किताब वितरित हो चुके हैं। बच्चे उत्साह के साथ मध्याह्न भोजन ले रहे थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close