April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़बिजली विभागबिलासपुरविद्युत आपूर्ती

10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध विद्युत की आपूर्ति

शांति नगर उपकेन्द्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गयी, नेहरूनगर एवं मंगला क्षेत्र के लिए नया फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर जारी

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर 01 जूलाई 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में शांतिनगर में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में राशि 19 लाख रूपये की लागत से अतिरिक्त 3.15 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

अब शहर संभाग नेहरू नगर के अंतर्गत शांतिनगर उपकेन्द्र की क्षमता 5 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 8.15 एम.व्ही.ए. हो गयी है। विद्युत कंपनी के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर संभाग नेहरू नगर के कार्यपालन अभियंता बी.बी.नेताम ने बताया कि उपकेन्द्र में पॉवर ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि होने से शांतिनगर, ठेठडबरी, महावीर नगर, मिनोचा कालोनी, शुभम विहार एवं शिक्षक कालोनी के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा।

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने नये ट्रांसफार्मर के साथ शहर में विद्युत सप्लाई प्रारंभ की। उन्होने इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता पी.आर.साहू, कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार, सैय्यद मुख्तार, श्रीमती तृप्ति जांगड़े, सहायक अभियंता श्रीमती संचारी सिंह, श्रीमती छाया जीनस, प्रमोद चौबे, संजीव केशकर, गिरिश श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता जे.आर.तामले,  देव सिंह कंवर, कु.कल्याणी वर्मा, फैजान खान एवं एस.टी.एम. व एच.टी. (मेंटेनेंस) टीम की सराहना की है।

शहर संभाग नेहरू नगर बिलासपुर के उपभोक्तागण विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए विभाग द्वारा जारी नवीन मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:- नेहरूनगर, फ्यूज कॉल सेंटर- 7089905378, मंगला फ्यूज कॉल सेंटर- 9171887093.

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close