July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

वार्ड क्रमांक 15 विकास नगर में रामकिशुन रजक की प्रबल दावेदारी, भाजपा से मांगी टिकट 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा में टिकट मांगने वाले दावेदारों की लाइन लगी हुई है। टिकट के दावेदार मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला एवं विधायक, सांसद जैसे प्रतिनिधियों के पास अपने बायोडाटा और आवेदन दे रहे है। शहर में पार्षद के लिए तो एक- एक वार्ड से कई दावेदार टिकट के लिए प्रयासरत है। वहीं महापौर के लिए भी कई दावेदार अपनी पुरजोर कोशिश कर रहे है।

रामकिशुन रजक ने भरी हुंकार 

एक उभरते नए युवा चेहरे रामकिशुन रजक ने भी वार्ड क्रमांक 15 विकास नगर से दमदारी के साथ चुनावी हुंकार भरी है । पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करते हुए रामकिशुन रजक ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में मैने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

रजक ने कहा कि वह विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे है। भाजपा के सच्चे सिपाही है। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा के चुनावों में बूथ अध्यक्ष के रूप में पार्टी को वार्ड से बढ़त दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई है और अब पार्टी से टिकट लेकर वार्ड वासियों की सेवा करना चाहता है। चूंकि भाजपा की रीति नीति सबका साथ – सबका विकास है, भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं के हित में काम करने वाली पार्टी है।

क्षेत्र में लगातार लोगो से मेल मिलाप और सक्रियता से रामकिशुन को जनता से अपार स्नेह मिल रहा है। इसीलिए उसे भी विश्वास है कि पार्टी उसकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वार्ड प्रत्याशी बनने का मौका जरूर देगी। कुशल व्यवहार और स्वच्छ छवि के कारण पार्टी मुझे जनता सेवा के लिए चुनावी मैदान में अवश्य उतारेगी। इसी मनोभाव से मैंने वार्ड क्रमांक 15 की जनता का सेवा करने का मन बनाया है ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close