July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावनिकाय चुनावबिलासपुर

नगरीय निकाय चुनाव: सुर्ख़ियों में है नेताजी, जोरशोर से चल रही इनके नाम की चर्चा, क्या पार्टी के लिए साबित हो सकते हैं जिताऊ कैंडीडेट ? पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त !

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगरीय निकाय का चुनाव लड़ने कांग्रेस मे इच्छुक दावेदारों की होड मची हुई है। महापौर पद के लिए कांग्रेस से 12 दावेदार टिकट मांग रहे हैं। वहीं 70 वार्डो में पार्षद पद के लिए 270 लोगो ने टिकट की मांग की है। जिसमें महापौर पद के लिये जिनमें पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, अधिवक्ता निलेश यादव, राजेश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग समन्वयक त्रिलोकचंद्र श्रीवास, श्याम कश्यप, भरत कश्यप, ममता साहू, सावित्री देवी, भूपेंद्र साहू, आदि शामिल हैं।

वही पार्षद पद के लिए भी बड़े बड़े दिग्गज जोर-आजमाईश में लगे हुए हैं। इसमें पूर्व पार्षदों से लेकर कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्षद पद के लिए प्रमुख रूप से दावेदारों में सीमा घृतेश, असगरी बेगम, स्वर्णा शुक्ला, सीमा पाण्डेय, शहजादी कुरैशी, भास्कर यादव, तैयब हुसैन, प्रियंका यादव, संदीप बाजपेई, सीताराम जायसवाल, राहुल ठाकुर, आदेश पाण्डेय, गजेंद्र श्रीवास्तव आदि द्वारा टिकट की मांग की गई है।

पाण्डेय की दावेदारी, दिग्गजों पर पड़ सकती है भारी… 

इन सबके बीच वार्ड क्रमांक 35 में चुनावी घमासान चरम पर है। जहां पूर्व पार्षद सहित अन्य दिग्गजों ने भी टिकट पाने अपनी किस्मत आजमाई है। टिकट के दावेदार जिला अध्यक्ष से लेकर विधायक, सांसद जैसे प्रतिनिधियों के पास अपने बायोडाटा और आवेदन दे रहे है। वैसे तो पार्षद पद के लिए तो एक- एक वार्ड से कई दावेदार टिकट के लिए प्रयासरत है। लेकिन वार्ड क्रमांक 35 में पूर्व में पार्षद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदेश पाण्डेय एक प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए है। जिसके कारण अन्य दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। क्षेत्र में लगातार लोगो से लगातार मेल मिलाप बने रहने के कारण बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता ने आदेश को जनता की पहली पसंद बना दिया है।

वार्ड के नागरिकों में यह चर्चा आम है कि आदेश ने हमेशा से ही वार्ड की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रयास किये हैं। यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वार्ड को एक अच्छा प्रतिनिधि मिलने की संभावना है। मोहल्ले की गलियारों में यह भी चर्चा जोरो पर है कि आदेश के दावेदारी के बाद विपक्षी दल के नेताओं के द्वारा सोच समझकर प्रत्याशी चयन करने की बात कही जा रही हैं। विदित हो कि जनता के साथ उनके करीबी संबंध और समर्पण ने उन्हें वार्ड में एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है। अब उन्हें भरोसा है कि अगर कांग्रेस से वह पार्षद बनते हैं, तो वार्ड 35 के विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close