October 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

तीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचन
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भड़का जनाक्रोश

हिदू संगठनों ने निकाली जनआक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को बिलासपुर के  हिन्दू जागरण मंच के द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली, साथ ही राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ के खिलाफ बर्बरता और क्रूरता को लेकर देश के हिंदुओं में जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को बिलासपुर के हिन्दू संगठनों ने रैली निकालकर मुख्यमार्ग में यूनुस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

सर्व हिन्दू समाज एवं अन्य संगठनों ने मिलकर बांग्लादेश में हो रही घटना को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यक, साधु संतों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है, वहां की सरकार के द्वारा साधू संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें जेल में बंद किया जा रहा है। इस्कॉन के संत चिन्मयानंद के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की गई है। पूजा पाठ स्थल, मंदिर और धार्मिक स्थानों को अपवित्र किया जा रहा है। जिससे हिन्दुओं पर भय का साया मंडरा रहा है। जिससे पूरे देश के हिन्दू समाज आक्रोश में हैं।

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दोपहर 12 बजे से लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में सभा हुई, जिसमें बांग्लादेश सरकार के प्रति जमकर नाराजगी दिखाई। जिसके बाद हाथ मे नारो की तख्तियां और भगवा झंडा लिए आक्रोश रैली गोलबाजार, सदरबाजार, नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, साथ ही हिन्दू संगठनों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर रोके जाने के बाद वही सड़क पर बैठ भगवा ध्वज लहराकर, हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close