May 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
कोलवाशरीछत्तीसगढ़बिलासपुरबेलतरा

मेसर्स तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड (TCBL) के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कोलवाशरी बंद कराने की मांग

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लिम्हा में प्रस्तावित कोलवाशरी मेसर्स तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड(TCBL) के खिलाफ गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मोर्चा खोल दिया है। वाशरी संचालन से होने वाले दुष्परिणाम को बताकर तत्काल इसे बंद कराने की मांग कलेक्टर से किये है। पार्टी पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कोलवाशरी संचालन से क्षेत्र में उड़ने वाले कोयले की डस्ट से आसपास का पर्यावरण प्रदूषित होगा। जिसका सीधा असर क्षेत्रवासियों और जानवरों पर पड़ेगा।

यह वाशरी राष्ट्रीय राजमार्ग NH(130) से जुड़ा हुआ है। प्रस्तावित कोलवाशरी के मुख्य मार्ग में होने के कारण दुर्घटना की अधिक संभावना है। साथ ही विधानसभा पाली तानाखार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनमुडी के आश्रित नाका पारा में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से कोलवाशरी के बाउंड्रीवाल की दूरी लगभग 30 मीटर है। यही नही ग्राम पंचायत लिम्हा के अंधियारीपारा में संचालित प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र की कोल वाशरी से दुरी भी लगभग 50 मीटर है।

इसके कारण बच्चों की शिक्षा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ग्राम लिम्हा नाकापारा के निस्तारी भूमि धरसा को भी कोल वाशरी ने कब्जा कर लिया है । कोलवास किए गए दूषित पानी के उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों के खेतों में लगे फसलों धान, तिलहन, गेहूं, चना, अलसी को भारी नुकसान होगा। स्थानीय लोग स्वास्थ संबंधी बीमारियों की चपेट में आएंगे। वाशरी संचालन के इस दुष्परिणाम से कलेक्टर को लिखित में अवगत कराया गया है। अपनी मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने मेसर्स तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड(TCBL) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close