January 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

युवा कांग्रेस बनेगी जनता की आवाज – अंकित गौरहा व्यापार – उद्योग, सेवा, संस्कृति और मनोरंजन का होगा अनूठा संगम, BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के रंग में रंगेगा शहर, मेला पत्रिका का हुआ विमोचनलिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति, क्या अपोलो के लिए उजाड़ें जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहामजदूर के घर को ढहा दिया, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप, पीड़ित ने आईजी को बताई अपनी आपबीती, दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांगयुवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार8 शिक्षकों का भार नहीं उठा पाई सरकार, 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया – शैलेष पांडेयगांव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूमोनू ग्लोबल की टीम अगले दौर में, फाइनल मुकाबले में पूर्व मिस वर्ल्ड एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर होंगी सेलिब्रिटी गेस्टडी.एम.आई धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खेला गया प्रतियोगिता का पहला सुपर ओवरलिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : जब तक सांस है ! तब तक आस है !! लिंगियाडीह ही क्यों, समझ से परे ? अनिश्चितकालीन महाधरना, निरंतर जारी रहेगा
छत्तीसगढ़बिलासपुर

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब बिलासपुर में, छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर में किया विस्तार

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ख्याति प्राप्त एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड मध्य भारत में अपनी उपस्थिति और ज्यादा मजबूत करने जा रहा है। एलन ने छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद अब बिलासपुर में क्लासरूम स्टडी सेंटर की शुरूआत की है। बिलासपुर में पूजा के बाद एलन के वाइस प्रेसिडेंट तथा जेईई-डिवीजन हेड जीवन ज्योति अग्रवाल ने पोस्टर का विमोचन कर स्टडी सेंटर की शुरुआत की घोषणा की ।

बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी एम्पोरियम के दूसरे फ्लोर पर स्टडी सेंटर होगा। वर्ष 2025 के सेशन के कोर्सेज में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 15 दिसम्बर को होने वाले एलन शार्प एग्जाम में शामिल होकर प्रदर्शन के आधार पर 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और कैश रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

संस्कार से सफलता तक ही हमारा उद्देश्य

एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी के अनुसार यदि विद्यार्थी को उचित मार्गदर्शन और केयरिंग मिले तो हर विद्यार्थी अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। एलन की स्थापना इसी उद्देश्य के साथ की गई है। 36 वर्षों से एलन विद्यार्थियों की सफलता के लिए अपने संकल्प पर अडिग होकर कार्य कर रहा है। संस्कार से सफलता तक ही हमारा उद्देश्य है। हम हर प्रतिभावान विद्यार्थी का भविष्य बनाने की इच्छा रखते हैं। भरोसेमंद कार्यशैली के चलते ही एलन ने लाखों अभिभावकों व विद्यार्थियों का विश्वास जीता है। बिलासपुर में भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, ओलम्पियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नए जोश के साथ करवाई जाएगी।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि बिलासपुर में शुरुआत छत्तीसगढ़ में एलन की मजबूती को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने तक सीमित नहीं है। हम यहां विद्यार्थी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुगमता, सर्वांगीण विकास और जीवन में बदलाव के लक्ष्य को लेकर आए हैं। हम यहां विद्यार्थियों को हर बेहतर सुविधाएं और श्रेष्ठ वातावरण देना चाहते हैं, जिससे विद्यार्थी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।

बिलासपुर में शुरुआत अकादमिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा

वाइस प्रसीडेंट एवं जोनल हेड आशुतोष हिसारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर में शुरुआत अकादमिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। बिलासपुर के विद्यार्थियों को सपने पूरे करने में बेहतर सहयोग मिलेगा। एलन अपनी बेस्ट टीचिंग मैथेडोलॉजी के साथ स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए जाना जाता है। यहां बेहतर फैकल्टी सेवाएं देगी, जिन्हें इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने का लंबा अनुभव है। कॅरियर के साथ-साथ एलन स्टूडेंट केयर पर भी पूरा फोकस करता है। इस अवसर पर एलन रायपुर सेंटर हेड कुणाल सिंह सहित अन्य सीनियर फैकल्टी भी मौजूद रहे।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने अपने 36 साल के सफर में इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 15 वर्षों में एलन के 25 विद्यार्थी आईआईटी-जेईई, नीट व एआईपीएमटी में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2024 में आईआईटी में प्रवेशित होने वाला हर पांचवा विद्यार्थी एलन क्लासरूम कोर्स से रहा। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट वेद लाहोटी ने जेईई-एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। इस परीक्षा में टॉप-100 में एलन के 45 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2024 में क्लासरूम स्टूडेंट माजिन मंसूर, प्रचिता, दिव्यांश जितेन्द्र, नेहा माने एवं तेजस सिंह ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। एलन के 39 विद्यार्थियों ने नीट के टॉप 100 रैंक में स्थान हासिल किया है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट

18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट वर्तमान में 7 देशों के साथ भारत के 25 राज्यों एवं 4 केन्द्रशासित प्रदेशों के 68 शहरों में स्टडी सेंटरों के माध्यम से मार्गदर्शन दे रहा है। इन 68 शहरों में 200 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 350 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं। स्थापना से अब तक एलन 30 लाख से अधिक विद्यार्थी एलन से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close