May 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
गांधी जयंतीछत्तीसगढ़देशबिलासपुरलोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने जयंती पर गांधी जी को किया नमन, कलेक्टोरेट गार्डन का किया लोकार्पण

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने गांधी जयंती पर जिला कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

उन्होंने इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास़्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं कलेक्टर अवनीश शरण ने भी माल्यार्पण कर महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।

कलेक्टोरेट गार्डन का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है।

इस दौरान श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close